Begin typing your search...

आम, स्प्राइट और वोदका का कॉम्बो, क्या आपने ट्राई किया मैंगो Vodka कूलर

आम, स्प्राइट, वोडका और पुदीने के पत्तों से तैयार मैंगो वोदका कूलर ऐसा ही एक फ्रूटी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है, जो इन दिनों लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है.

आम, स्प्राइट और वोदका का कॉम्बो, क्या आपने ट्राई किया मैंगो Vodka कूलर
X

गर्मियों के लिए मैंगो वोदका कूलर की आसान रेसिपी

हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 30 May 2026 4:48 PM IST

गर्मी का मौसम आते ही लोग ऐसे ड्रिंक्स की तलाश में रहते हैं जो टेस्टी होने के साथ-साथ ताजगी भी दें. अगर आप आम के शौकीन हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो मैंगो वोदका कूलर आपके लिए एक हो सकता है. आम की मिठास, पुदीने की खुशबू और ठंडे पेय का यह मेल गर्म दिनों को और भी मजेदार बना देता है.

इस ड्रिंक की खास बात यह है कि इसमें आम का नैचुरल स्वाद भरपूर मिलता है. यही वजह है कि यह पार्टी, वीकेंड गेट-टुगेदर या दोस्तों के साथ खास मौकों पर काफी पसंद की जाती है.

कैसे बनाएं मैंगो वोदका कूलर?

मैंगो वोदका कूलर एक फ्रूटी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है, जिसमें पके हुए आम, मैंगो जूस, वोडका, स्प्राइट और बर्फ का इस्तेमाल किया जाता है. इसका स्वाद मीठा, हल्का खट्टा और बेहद ताजगी भरा होता है. आम के गूदे की वजह से इसमें स्मूद टेक्सचर आता है, जो इसे साधारण कोल्ड ड्रिंक से बिल्कुल अलग बनाता है.

  • सबसे पहले एक बर्तन में आम के टुकड़े डालकर उन्हें अच्छी तरह ब्लेंड किया जाता है, ताकि मुलायम पल्प तैयार हो जाए. इसके बाद इसमें मैंगो वोडका मिलाई जाती है.
  • फिर मैंगो जूस और स्प्राइट डालकर मिश्रण को तैयार किया जाता है. आखिर में बर्फ के टुकड़े मिलाकर इसे अच्छी तरह चलाया जाता है और ऊपर से पुदीने की पत्तियों से सजाया जाता है.

क्यों पसंद आ रहा है?

मैंगो वोदका कूलर में आम का गाढ़ा स्वाद और ठंडक का बेहतरीन बैलेंस मिलता है. यह देखने में अट्रैक्टिव लगता है और इसका फ्लेवर भी काफी अलग होता है. गर्मियों में आम पहले से ही लोगों का पसंदीदा फल होता है, ऐसे में उसी स्वाद को एक नए अंदाज में पेश करने की वजह से यह ड्रिंक तेजी से पॉपुलर हो रही है.

सर्व करते समय रखें इन बातों का ध्यान

इस ड्रिंक को हमेशा अच्छी तरह ठंडा करके परोसें. ज्यादा ताजगी के लिए इसमें एक्स्ट्रा बर्फ और ताजा पुदीना इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आम पूरी तरह पका हुआ हो, तो इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है. अगर आप आम के स्वाद को एक नए अंदाज में एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो मैंगो वोडका कूलर जरूर ट्राई कर सकते हैं.

अगला लेख