Begin typing your search...

IPL 2026: RCB vs GT फाइनल से पहले Virat के हाथ में दिखा खास स्नैक, आखिर क्या है ये और इसके फायदे

RCB vs GT फाइनल से पहले विराट कोहली एक खास हेल्दी स्नैक खाते हुए नजर आए, जिसने फैंस की जिज्ञासा बढ़ा दी. फिटनेस को लेकर हमेशा गंभीर रहने वाले विराट के हाथ में इस बार रागी चिप्स दिखाई दिए, जिन्हें पोषण से भरपूर स्नैक माना जाता है.

virat kohli
X
( Image Source:  x-@JaikyYadav16 )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Published on: 30 May 2026 2:09 PM

आईपीएल फाइनल से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभ्यास के दौरान विराट कोहली की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. जहां तस्वीर में विराट हाथ में एक डिब्बा लिए नजर आए, जिसमें स्नैक्स नजर आ रहे हैं. फिटनेस को लेकर हमेशा सजग रहने वाले विराट की डाइट अक्सर लोगों का ध्यान खींचती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ.

कई लोगों के मन में सवाल उठा कि आखिर विराट यह क्या खा रहे हैं. दरअसल विराट रागी चिप्स खा रहे हैं, जो बेहद हेल्दी होता है. यह बॉडी एनर्जी देने के साथ-साथ वजन कंट्रोल करने में मदद करता है.

क्या खा रहे थे विराट कोहली?

विराट कोहली रागी चिप्स खा रहे थे. रागी को मंडुआ या फिंगर मिलेट भी कहा जाता है, एक हेल्दी अनाज है. रागी के आटे में मसाले और अन्य चीजें मिलाकर पतले चिप्स तैयार किए जाते हैं. इन्हें बेक या हल्का रोस्ट किया जाता है, जिससे ये सामान्य आलू के चिप्स की तुलना में ज्यादा हेल्दी माने जाते हैं.

रागी चिप्स खाने के फायदे

  • रागी में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है. इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती.
  • रागी को कैल्शियम से भरपूर अनाज माना जाता है. यह हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.
  • कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होने के कारण रागी चिप्स वजन कंट्रोल रखने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन माने जाते हैं.
  • रागी में मौजूद न्यूट्रियंट्स शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी देते हैं, जिससे लंबे समय तक एक्टिव रहने में मदद मिलती है.

रागी चिप्स कैसे बनाए जाते हैं?

रागी चिप्स बनाने के लिए रागी के आटे में थोड़ा नमक, काली मिर्च, जीरा और स्वादानुसार मसाले मिलाए जाते हैं. इसके बाद आटे को गूंथकर पतला बेल लिया जाता है और छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है. फिर इन्हें ओवन में बेक या तवे पर हल्का रोस्ट किया जाता है.

क्यों पसंद करते हैं खिलाड़ी?

खिलाड़ियों को ऐसे स्नैक्स पसंद आते हैं जो स्वाद के साथ पोषण भी दें. रागी चिप्स में फाइबर, कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यही वजह है कि फिटनेस को प्राथमिकता देने वाले खिलाड़ी इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं.

अगला लेख