Begin typing your search...

49 बेडरूम, 168 कारों की पार्किंग, स्नो रूम और और 27 मंजिलें.. इतना आलीशान है अंबानी का 15,000 करोड़ का एंटीलिया

27 मंजिलों वाले एंटीलिया में ऐसी सर्विस हैं, जो आमतौर पर किसी बड़े होटल या रिसॉर्ट में देखने को मिलती हैं. 49 बेडरूम, 168 कारों की पार्किंग, स्नो रूम और पर्सनलल थिएटर जैसी सुविधाओं से लैस यह घर दुनिया के सबसे चर्चित प्राइवेट रेजिडेंस में गिना जाता है.

antilia
X

अंबानी के 15,000 करोड़ के एंटीलिया में क्या क्या

( Image Source:  instagram-@houseofarchs )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 30 May 2026 12:52 PM IST

मुंबई की भीड़भाड़ और ऊंची इमारतों के बीच एक ऐसा घर खड़ा है, जिसे देखकर लोग आज भी हैरान रह जाते हैं. यह है मुकेश अंबानी का एंटीलिया, जिसे दुनिया के सबसे महंगे निजी घरों में गिना जाता है. बाहर से देखने पर यह किसी फाइव स्टार होटल जैसा लगता है, लेकिन इसके अंदर की सर्विस इसे और भी खास बना देती हैं.

49 बेडरूम, 168 कारों की पार्किंग, पर्सनल थिएटर, स्नो रूम, शानदार गार्डन और 27 मंजिलों वाली यह इमारत किसी सपनों के महल से कम नहीं है. 15,000 करोड़ का एंटीलिया करोड़ के एंटीलिया को मेंटेन करने के लिए 600 लोग काम करते हैं.

कितना बड़ा है एंटीलिया?

एंटीलिया मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर बना अंबानी परिवार का शानदार घर है. यह करीब 4 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसकी ऊंचाई लगभग 173 मीटर है. दूर से देखने पर यह 27 मंजिला इमारत नजर आती है. हालांकि इसकी कई मंजिलें सामान्य इमारतों की मंजिलों से काफी ऊंची हैं. यही वजह है कि इसे दुनिया का सबसे ऊंचा पर्सनल घर माना जाता है, जहां सिर्फ एक ही परिवार रहता है.

एंटीलिया के अंदर क्या-क्या है?

एंटीलिया की सुविधाएं किसी पांच सितारा होटल से भी कहीं आगे हैं. इस इमारत में 49 बेडरूम, 168 कारों की पार्किंग, 9 हाई-स्पीड लिफ्ट, पर्सनल थिएटर, बैंक्वेट हॉल, स्पा, सैलून, मंदिर और कई शानदार गार्डन मौजूद हैं. यहीं नहीं, घर के अंदर एक आइसक्रीम पार्लर भी है, जहां परिवार अपने पसंदीदा फ्लेवर का मजा ले सकता है. मनोरंजन और आराम की लगभग हर सुविधा इस इमारत में मौजूद है.

स्नो रूम

अंबानी परिवार को बर्फबारी देखने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एंटीलिया में स्नो रूम भी है, जहां आर्टिफिशियल स्नो फॉल होती है. गर्म और उमस भरे मौसम वाले मुंबई शहर में यह सुविधा किसी अजूबे से कम नहीं मानी जाती.

घर में 600 से ज्यादा स्टाफ

इतने बड़े घर की देखभाल भी आसान नहीं है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एंटीलिया को मेंटेन करने के लिए यहां 600 से ज्यादा स्टाफ काम करता है. सफाई, सेफ्टी, रखरखाव और दूसरी सर्विस के लिए अलग-अलग टीमें मौजूद हैं.

अंबानी परिवार किस मंजिल पर रहता है?

दिलचस्प बात यह है कि अंबानी परिवार नीचे के फ्लोर पर नहीं बल्कि इमारत के सबसे ऊपरी हिस्से में रहता है. टॉप की छह मंजिलें परिवार के लिए हैं. यहां से अरब सागर का शानदार नजारा दिखाई देता है और ऊंचाई की वजह से ताजी हवा और नैचुरल लाइट भी मिलती है.

अगला लेख