T20 वर्ल्ड कप में Hardik Pandya की लग्जरी Skeleton Watch ने खींचा ध्यान, जानें कीमत और फीचर्स
T20 वर्ल्ड कप में Hardik Pandya ने अच्छा परफॉर्म किया था. वहीं, उनके गेम के अलावा क्रिकेटर के हाथों में पहनी घड़ी ने सभी को हैरान कर दिया. वह प्रीमियम वॉच है, जिसकी कीमत लाखों में है.
T20 वर्ल्ड कप के दौरान जहां एक तरफ मैदान पर खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस चर्चा में रहा, वहीं भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की कलाई पर दिखी एक खास घड़ी ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया. मैच के दौरान कैमरे में कैद हुई इस आइकॉनिक Skeleton Watch को देखकर फैन्स के मन में एक ही सवाल उठने लगा कि आखिर यह घड़ी इतनी खास क्यों है?
इस लग्ज़री घड़ी का डिजाइन बाकी घड़ियों से बिल्कुल अलग नजर आता है, जिसमें अंदर का मैकेनिज्म तक दिखाई देता है. स्टाइलिश लुक और प्रीमियम फिनिश वाली इस वॉच को देखकर लोग इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानना चाहते हैं.
Favre Leuba की पहली Skeleton वॉच
यह घड़ी Favre Leuba की है, जो पहली ऐसी टाइमपीस है, जिसमें Skeleton डिजाइन दिया गया है. इसका मतलब है कि घड़ी के अंदर का मैकेनिज्म थोड़ा सादिखाई देता है. डायल के बीचों-बीच मशीनरी का हिस्सा साफ नजर आता है, जिससे घड़ी का पूरा मूवमेंट देखने को मिलता है. यह डिजाइन इसे सामान्य घड़ियों से बिल्कुल अलग और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाता है.
कैसा है घड़ी का डिजाइन?
इस घड़ी का डिजाइन काफी स्टाइलिश और मॉडर्न है. डायल में ब्लू कलर के एक्सेंट्स दिए गए हैं, जो मिनट ट्रैक पर साफ नजर आते हैं. इसके साथ ही इसमें ब्लू रंग का FKM रबर स्ट्रैप लगाया गया है, जो इसे स्पोर्टी और एलिगेंट लुक देता है. घड़ी में लगे आवर मार्कर्स पर रस्टिक रोडियम प्लेटिंग की गई है, जिससे उनमें हल्की चमक और प्रीमियम फिनिश दिखाई देती है. वहीं घड़ी की सुइयों पर भी रोडियम प्लेटिंग और पॉलिश्ड सरफेस का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है.
कितनी है घड़ी की कीमत?
अगर कीमत की बात करें तो यह प्रीमियम कैटेगरी की घड़ियों में आती है. बाजार में इसकी कीमत करीब 3.89 लाख रुपये बताई जाती है. हार्दिक पांड्या पहले भी कई लग्जरी घड़ियों के शौकीन रहे हैं. अक्सर उन्हें Richard Mille जैसे महंगे ब्रांड की घड़ियां पहने हुए देखा जाता है. ऐसे में Favre Leuba की यह खास Skeleton Watch उनकी लग्जरी कलेक्शन में एक और शानदार जोड़ मानी जा रही है.
कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध
इस खास घड़ी की एक और खासियत यह है कि यह सिर्फ एक रंग में नहीं बल्कि कई अलग-अलग कलर वेरिएंट में भी उपलब्ध है. इससे लोग अपनी पसंद और स्टाइल के अनुसार इसे चुन सकते हैं.




