Begin typing your search...

Aditi Rao Hydari जैसा ग्लो पाने के लिए चेहरे पर लगाएं ये चीजें, निखार देख हर कोई पूछेगा राज़

सुंदरता के मामले में Aditi Rao Hydari का कोई मुकाबला नही. उनकी ग्लोइंग स्किन हर लड़की की चाह होती है, लेकिन अब आप भी एक्ट्रेस जैसी फ्लॉलेस स्किन पा सकती हैं.

Aditi Rao Hydari
X

Aditi Rao Hydari 

( Image Source:  instagram-@aditiraohydari )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 7 Feb 2026 3:26 PM IST

हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा भी फिल्मी सितारों जैसी चमकदार और बेदाग दिखे. अक्सर हम सोचते हैं कि एक्ट्रेस की ग्लोइंग स्किन के पीछे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और लग्ज़री ट्रीटमेंट्स का हाथ होता होगा. लेकिन सच कई बार इससे बिल्कुल अलग होता है. सिंपल और किचन में मौजूद आम चीज़ें भी स्किन को वही नैचुरल ग्लो दे सकती हैं, जिसकी हम तलाश करते हैं.

अदिति राव हैदरी उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिनकी स्किन हमेशा फ्रेश, साफ और दमकती नजर आती है. खास बात यह है कि वह स्किनकेयर को मेकअप से ज्यादा “नरिशमेंट” मानती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एनआई से बात करते हुए अपनी ग्लोइंग स्किन का राज़ बताया है.

अदिती की ग्लोइंग स्किन का राज़

अदिती राव हैदरी अपने चेहरे पर शहद लगाती हैं. शहद एक नैचुरल मॉइश्चराइज़र है. अगर ऑयली स्किन का बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है और रूखी त्वचा को नमी देता है. हल्की मालिश या फेस पैक में मिलाकर इसका यूज स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बना सकता है.

एवोकाडो

एवोकाडो हेल्थ से लेकर स्किन के लिए एक अच्छा घरेलू उपाय है. अदिती अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर एवोकाडो लगाती हैं. अगर इसे ओट्स के साथ मिलाकर लगाया जाए तो यह एक जेंटल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है, जो डेड स्किन हटाने में मदद करता है.

एलोवेरा

यह कहना गलत नहीं होगा कि ज्यादातर एक्ट्रेस चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाती हैं. एलोवेरा को स्किन का नेचुरल हीलर माना जाता है. एक्ने या जलन जैसी समस्याओं में यह काफी राहत देता है. ताजा एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और उसे शांत करता है. यही कारण है कि यह कई लोगों के स्किनकेयर रूटीन का अहम हिस्सा बन चुका है.

दही

दही से स्किन पर ग्लो आता है. यह एक अच्छा एक्सफोलिएटर है, जो डेड स्किन को रिमूव करने में मदद करता है. अगर आप हफ्ते में दो दिन चेहरे पर दही लगाएंगी, तो स्किन सॉफ्ट और फ्रेश दिखने लगेगी.

अगला लेख