Begin typing your search...

अचार बनाते वक्त कर ली ये गलतियां तो मेहनत हो जाएगी खराब, परफेक्ट अचार बनाने के ये हैं टिप्स

अचार बनाना सिर्फ रेसिपी नहीं, धैर्य और सावधानी का काम है. हल्की-सी चूक भी स्वाद, टेक्सचर और शेल्फ लाइफ पर भारी पड़ सकती है. कई बार मेहनत से तैयार किया अचार कुछ ही दिनों में खराब हो जाता है.

pickle
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 7 Feb 2026 2:19 PM IST

अचार बनाना सुनने में जितना आसान लगता है, उतना है नहीं. जरा-सी लापरवाही स्वाद, खुशबू और शेल्फ लाइफ तीनों बिगाड़ सकती है. कई बार ताज़ी सामग्री, अच्छे मसाले और मेहनत के बावजूद अचार कुछ ही दिनों में खराब हो जाता है, और वजह होती हैं हमारी छोटी-छोटी अनदेखी गलतियां.

अगर आप चाहते हैं कि आपका आम, नींबू या मिर्च का अचार महीनों तक टेस्टी रहे, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

सही सब्जी न खरीदना

अचार तभी परफेक्ट बनेगा, जब सब्जियां फ्रेश होंगी. बासी, कटे-फटे या खराब सब्जियां स्वाद बिगाड़ देते हैं. इसके अलावा, फर्मेंटेशन प्रोसेस पर भी असर पड़ता है. हमेशा ताज़ी, हार्ड और बिना दाग-धब्बे वाली सब्जियां ही लें और अचार बनाने से पहले उन्हें अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखाना न भूलें.

खट्टापन बढ़ाने की जल्दबाज़ी

अगर अचार खट्टे न हो, तो भला क्या टेस्ट? इस चक्कर में अक्सर लोग एक छोटी सी गड़बड़ी कर देते हैं. अचार को खट्टा बनाने के लिए सिरका और नींबू का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ज्यादा मात्रा स्वाद को कड़वा और बनावट को पतला कर सकती है. इसलिए आपको पता होना चाहिए कि अचार में कितना सिरका डालना है.

तेल कम डालना

अचार में तेल की मात्रा सबसे ज्यादा मायने रखती है. अचार में न कम और न ही ज्यादा तेल होना चाहिए, क्योंकि कम तेल के कारण अचार जल्दी खराब हो जाता है. इसके अलावा, सूखा और बेस्वाद लगता है. वहीं, ज्यादा तेल के चलते अचार का स्वाद नहीं आता है.

सेट होने का समय न देना

अचार तुरंत खाने के लिए नहीं होता. उसे मसालों के साथ अच्छे से मिलने और बैठने का समय चाहिए. कई लोग जल्दबाज़ी में 1–2 दिन में ही अचार इस्तेमाल करने लगते हैं. इससे स्वाद पूरी तरह विकसित नहीं हो पाता और शेल्फ लाइफ भी घट जाती है.

गीले या गंदे जार का इस्तेमाल

अचार रखने वाला जार साफ, स्टरलाइज़ और पूरी तरह सूखा होना चाहिए. जरा-सी नमी भी अचार में फंगस पैदा कर सकती है. जार को धोने के बाद कपड़े से अच्छी तरह पोंछकर सुखाएं, तभी उसमें अचार भरें.


अगला लेख