Begin typing your search...

शख्स खोज रहा था अश्लील वीडियो, फुटेज में दिखा गर्लफ्रेंड का चेहरा, फिर पता लगा क्या है सच्चाई

एडल्ट वीडियो देखते समय एक शख्स की नजर अचानक ऐसी क्लिप पर पड़ी, जिसने उसके होश उड़ा दिए. कुछ ही सेकंड में उसने पहचान लिया कि वीडियो में दिख रहा चेहरा उसकी अपनी गर्लफ्रेंड का है और वह खुद भी उसी फुटेज का हिस्सा है.

शख्स खोज रहा था अश्लील वीडियो, फुटेज में दिखा गर्लफ्रेंड का चेहरा, फिर पता लगा क्या है सच्चाई
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 7 Feb 2026 4:41 PM IST

कभी-कभी कोई आदत भी जिंदगी का सबसे डरावना सच सामने ला देती है. ऐसा ही चीन के एक शख्स के साथ हुआ, जहां इंटरनेट पर स्क्रॉल करते-करते उसे एक वीडियो मिला और कुछ ही सेकंड में उसकी सांसें थम गईं. वीडियो में उसे चीजें और चेहरा जाना पहचाना लगा.

दरअसल उस वीडियो में शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहा था और वह फुटेज होटल रूम का था, जहां वह कभी अपनी पार्टनर के साथ गया था.

कपल का था वीडियो

दरअसल यह मामला साल 2023 का है. जब शख्स अपनी पार्टनर के साथ चीन के शेन्ज़ेन शहर के एक होटल में रूका था. एक दिन अचानक वह अडल्ट साइट पर वीडियो ढूंढ रहा था. जहां अचानक उसे एक क्लिप दिखी जो “असली” लग रही थी. जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ी, उसे एहसास हुआ कि वह और उसकी पार्टनर ही उस फुटेज में हैं. होटल का वही कमरा, वही बैग, वही पल-सब कुछ अनजाने में रिकॉर्ड हो चुका था.

कमरे में लगा था हिडन कैमरा

वीडियो को देख शख्स को समझ आया कि होटल रूम में हिडन कैमरा लगा हुआ था, जिसमें सबकुछ रिकॉर्ड हो गया. सबसे हैरानी वाली बात यह कि यह सबकुछ बिना उन्हें बताए इंटरनेट पर अपलोड कर दिया गया था, जिसे हजारों लोग देख चुके थे. यह एहसास ही उनके लिए बेहद डरावना था.

पार्टनर को बताया, तो यकीन नहीं हुआ

जब युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को यह बात बताई, तो पहले उसे लगा कि वह मजाक कर रहा है. लेकिन जैसे ही उसने खुद वीडियो देखा, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उसे डर सताने लगा कि कहीं उनके जान-पहचान वाले लोग भी यह वीडियो देख चुके हों. इस घटना के बाद दोनों कई हफ्तों तक एक-दूसरे से बात नहीं कर पाए. वे बाहर निकलते समय चेहरा छिपाने लगे, होटलों में रुकने से कतराने लगे. उनकी निजी जिंदगी पर इस हादसे का गहरा असर पड़ा.

सोच में आया बड़ा बदलाव

युवक ने माना कि पहले वह ऐसे “स्पाई कैम” वीडियो इसलिए देखता था क्योंकि वे उसे असली लगते थे. लेकिन जब खुद इसका शिकार हुआ, तो उसकी सोच पूरी तरह बदल गई. अब वह ऐसी साइट्स से दूर रहता है, सिर्फ कभी-कभी यह देखने के लिए जाता है कि उनका वीडियो फिर से तो अपलोड नहीं हुआ.

चीन में बढ़ती पोर्नोग्राफी

चीन में पिछले कई सालों से होटल कमरों में छिपे कैमरों से रिकॉर्ड किए गए वीडियो ऑनलाइन बेचे जाने की खबरें सामने आती रही हैं. हालांकि अश्लील कंटेंट बनाना और फैलाना वहां गैरकानूनी है, फिर भी यह समस्या बनी हुई है. जांच में सैकड़ों होटल कमरों में ऐसे कैमरे मिलने की बात सामने आई है.

वर्ल्‍ड न्‍यूज
अगला लेख