Begin typing your search...

टूट गया साल 2025 का रिकॉर्ड! इस Valentine Week फूल-चॉकलेट से ज्यादा बिके कंडोम

वैलेंटाइन वीक 2026 में इस बार फूल और चॉकलेट से ज्यादा कंडोम की बिक्री हुई. इस बार वैलेंटाइन वीक में कंडोम के साथ-साथ सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स की भी भारी बिक्री हुई है.

Valentine Week 2026 condom and sexual wellness product sales in india
X

Valentine Week 2026

( Image Source:  AI: Sora )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Published on: 17 Feb 2026 9:45 AM

वैलेंटाइन वीक अब खत्म हो चुका है और हर बार की तरह इस बार भी कपल्स ने एक-दूसरे को खास मैसेज के साथ अच्छे-अच्छे और महंगे तोहफे दिए. वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट से लेकर फूल और गिफ्ट्स की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाती है. लेकिन इस बार नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला.

रिपोर्ट्स के मुताबिक वैलेंटाइन वीक 2026 में इस बार फूल और चॉकलेट से ज्यादा कंडोम की बिक्री हुई. इस बार वैलेंटाइन वीक में कंडोम के साथ-साथ सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स की भी भारी बिक्री हुई है. जिसने साल 2025 के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है.

रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?

डिजिटल दौर में अब प्यार का इजहार भी ऑनलाइन हो रहा है. क्विक कॉमर्स ऐप्स की ताजा रिपोर्ट बताती है कि 7 से 14 फरवरी के बीच ऑर्डर किए गए प्रोडक्ट्स के आंकड़े इस बार चौंकाने वाले रहे. खासकर सेक्सुअल वेलनेस कैटेगरी में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो बदलती सोच और उपभोक्ताओं की नई प्राथमिकताओं की ओर इशारा करती है.

हाल ही में इंस्टामार्ट की नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस वैलेंटाइन डे पर लोगों ने 2025 की तुलना में तीन गुना अधिक सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स ऑर्डर किए.

कंडोम की बिक्री में कितना इजाफा?

रिपोर्ट के अनुसार, वैलेंटाइन वीक के दौरान कंडोम से लेकर अन्य इंटिमेसी प्रोडक्ट्स तक की मांग में साल-दर-साल तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई. पहले जहां ऐसे उत्पादों को लेकर झिझक देखी जाती थी, वहीं अब ग्राहक बिना हिचक इन्हें ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं.

वैलेंटाइन कार्ड्स में कौन सा शहर आगे?

वैलेंटाइन कार्ड्स की बिक्री के मामले में बेंगलुरु ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया. इससे साफ है कि डिजिटल मैसेजिंग के दौर में भी पारंपरिक कार्ड्स का आकर्षण बना हुआ है. यह ट्रेंड आने वाले समय में ऑनलाइन रिटेल सेक्टर के लिए नए अवसर भी पैदा कर सकता है.

India News
अगला लेख