Begin typing your search...

बहुत हो गया प्यार! ये रहा Anti-Valentine Week कैलेंडर, जानें कब है Slap से लेकर Breakup डे

वैलेंटाइन वीक यानी प्यार का हफ्ता अब खत्म हो चुका है. अब Anti-Valentine Week शुरू होने वाला है. जहां थप्पड़ मारने से लेकर ब्रेकअप करने तक का रिवाज है.

Anti Valentine week
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 14 Feb 2026 5:38 PM IST

वैलेंटाइन के लाल गुलाब, कैंडल लाइट और वादे अब पुरानी बात हो गई है, क्योंकि Anti-Valentine's Week की शुरुआत होने वाली है. यह हफ्ता रोमांस का उल्टा चैप्टर है, जहां फोकस किसी और पर नहीं, बल्कि खुद पर होता है. यहां पुराने मैसेज डिलीट होते हैं, यादों की सफाई होती है और दिल को रीस्टार्ट का मौका मिलता है.

Slap Day से शुरुआत होती है और Breakup Day तक आते-आते पूरा मूड बदल जाता है. हर दिन आपको थोड़ा हल्का, थोड़ा स्ट्रॉन्ग और बहुत ज्यादा क्लियर बनने का बहाना देता है.

कब है स्लैप डे?

वैलेंटाइन डे के बाद 15 फरवरी को स्लैप डे मनाया जाता है. Slap Day का मतलब किसी पर हाथ उठाना नहीं है. यह एक तरीका से जिसमें आप पुरानी यादों को मिटाते हैं. इस दिन आप छोटी-छोटी शुरुआत कर सकते हैं. मोबाइल में सेव पुरानी फोटो हटाना. बेकार चैट डिलीट करना. यानी उन चीजों से दूरी बनाना, जो आपको अपने पार्टनर की याद दिलाते हैं.

16 फरवरी को कैसे मनाएं किक डे?

Kick Day का मतलब गुस्से में कुछ तोड़ना नहीं है. इसका असली मकसद उन चीजों से दूरी बनाना जो आपको आगे बढ़ने नहीं देती हैं. कई बार हम पुराने गिफ्ट, मैसेज या यादें संभालकर रखते हैं, और वही बार-बार हमें बीते समय में वापस ले जाती हैं. इस दिन आप तय कर सकते हैं कि अब दिल और दिमाग में नई जगह बनानी है.

परफ्यूम डे

17 फरवरी को परफ्यूम डे सेलिब्रेट किया जाता है. यह दिन अपने आपको याद दिलाने का है कि खुशी के लिए हमेशा किसी और का इंतज़ार जरूरी नहीं. आपकी पसंद, आपका कॉन्फिडेंस और आपकी मुस्कान. इसलिए जो चीज आपको अच्छा महसूस कराए, उसे लेने में झिझक कैसी? जैसे वह परफ्यूम जिसे आप लंबे समय से खरीदना चाहते थे.

कब आता है फर्ल्ट डे

18 फरवरी यानी Flirt Day. इन दिन का मतलब किसी पर लाइन मारना नहीं है. यह दिन बस इतना कहता है कि थोड़ा खुलिए, लोगों से बात कीजिए और दिल को फिर से हल्का-फुल्का रहने दीजिए. लंबे समय तक अगर आप चुप या रिजर्व रहे हैं, तो आज बातचीत शुरू करने की अच्छी वजह मिल जाती है.

कन्फेशन के लिए कौन-सा है दिन?

Confession Day दिल को हल्का करने का मौका देता है. कई बार हम अपने इमोशन्स, पसंद या पछतावा मन में दबाकर रखते हैं, जिससे अंदर ही अंदर बेचैनी बनी रहती है. 19 फरवरी आपको हिम्मत देता है कि जो बात अटकी हुई है, उसे शब्द दे दीजिए. अगर किसी पर दिल आया है तो साफ-साफ बता सकते हैं. अगर किसी से गलती हुई है, तो माफी मांगना भी इसी दिन की भावना है.

मिसिंग डे कैसे मनाते हैं?

किसी की याद आ रही है? मान लीजिए. मैसेज भेजिए या बस दिल में स्वीकार कीजिए. एहसासों को नाम देना भी हीलिंग है.

कब है ब्रेकअप डे?

21 फरवरी को Breakup Day होता है. ब्रेकअप का मतलब गुस्से या नफरत से रिश्ता खत्म करना नहीं है. यह दिन आपको यह सोचने का मौका देता है कि क्या आप उस रिश्ते में सच में खुश हैं. अगर लगातार दुख, तनाव या खुद को कमतर महसूस करना पड़ रहा है, तो रुककर फैसला लेना जरूरी हो जाता है. कभी-कभी दूर जाना ही खुद के लिए सही कदम होता है.

अगला लेख