Begin typing your search...

Valentine Week सरप्राइज! ऑफिस से I Love you Call और ऐसे-ऐसे जवाब - हाय दइया...

X
Office I Love You Challenge | Viral | Valentine Week Funny Reactions | Wife-Girlfriend Call Prank
सागर द्विवेदी
Edited By: सागर द्विवेदी

Updated on: 9 Feb 2026 4:34 PM IST

वैलेंटाइन वीक के दौरान एक ऑफिस में हुआ छोटा सा एक्सपेरिमेंट अब सोशल मीडिया पर लोगों को खूब गुदगुदा रहा है. ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों से अचानक कहा गया कि वे अपनी पत्नी, गर्लफ्रेंड, दोस्त या परिवार के किसी सदस्य को तुरंत फोन करें और बिना भूमिका बांधे सिर्फ इतना कहें 'I Love You'. इसके बाद जो प्रतिक्रियाएं सामने आईं, वो इतनी दिलचस्प थीं कि पूरा ऑफिस ठहाकों से गूंज उठा. किसी को तुरंत “I Love You Too” का प्यारा जवाब मिला, तो किसी ने हंसी में बात टालने की कोशिश की. सबसे मजेदार पल तब आया जब एक कर्मचारी ने अपनी पत्नी को “I Love You” कहा, तो उधर से जवाब आया — “अभी रोटियां बना रही हूं, बाद में बात करती हूं.” यह सुनते ही ऑफिस में हंसी का फव्वारा छूट पड़ा और इंटरनेट पर भी लोग इस जवाब को लेकर जमकर मजे ले रहे हैं.


अगला लेख