Surya Grahan 2026: क्या होता है अगर प्रेग्नेंट महिला देख ले ग्रहण? इस दिन न करें ये काम
आज सूर्य ग्रहण है, तो कई प्रेग्नेंट महिलाओं के मन में सवाल होगा कि अगर गलती से ग्रहण देख लिया तो क्या होगा? चलिए ऐसे में जानते हैं क्यो गर्भवती महिलाओं को ग्रहण से बचना चाहिए और इस दिन कौन-से काम नहीं करने चाहिए.
Surya Grahan 2026: आज साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण है. ग्रहण को लेकर सदियों से कई मान्यताएं और पारंपरिक धारणाएं जुड़ी रही हैं. खासकर गर्भवती महिलाओं को लेकर. अक्सर कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान बाहर निकलना, सूर्य को देखना या कुछ खास काम करना मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदेह हो सकता है.
ऐसे में जब आज सूर्य ग्रहण है, तो कई प्रेग्नेंट महिलाओं के मन में सवाल होगा कि अगर गलती से ग्रहण देख लिया तो क्या होगा? चलिए ऐसे में जानते हैं क्यो गर्भवती महिलाओं को ग्रहण से बचना चाहिए और इस दिन कौन-से काम नहीं करने चाहिए.
गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर क्यों नहीं निकलना चाहिए?
दरअसल ग्रहण के समय तेज रोशनी होती है और वातावरण में बदलाव के कारण प्रेग्नेंट महिलाओं को सिरदर्द या बेचैनी महसूस हो सकती है, क्योंकि प्रेग्नेंसी में पहले से ही शरीर में कई बदलाव होते हैं. इसलिए ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए.
क्यों खाएं ताजा और ढका हुआ खाना?
अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो आपको इस दिन अपने खाने का खास ध्यान रखना चाहिए. ग्रहण के दिन वातावरण में कई तरह की एनर्जी होती है, जो खाने पर भी असर डालती है. इसलिए इस दिन बासी खाना खाने से परहेज करें. इसके कारण आपकी तबियत खराब हो सकती है.
तनाव से दूर रहें
गर्भावस्था में मानसिक स्थिति का असर शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है. सूर्य ग्रहण को लेकर डर या भ्रम पालने की जरूरत नहीं है. अगर परिवार में किसी तरह की धार्मिक परंपरा निभाई जा रही हो तो उसे शांत मन से अपनाएं, लेकिन किसी भी प्रकार की चिंता न करें. मेडिटेशन, हल्की प्रार्थना या सुकून देने वाला संगीत मन को स्थिर रखने में मदद कर सकता है.





