'राहुल के लिए AI मतलब एंटी इंडिया', युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के 'नंगा नाच' के खिलाफ BJP का देशभर में हल्ला बोल - विरोध के 10 Video
AI समिट में युवा कांग्रेस के कथित ‘नंगा नाच’ को लेकर बीजेपी का देशभर में विरोध प्रदर्शन सुबह से जारी है. बीजेपी के नेताओं ने राहुल गांधी पर ‘एंटी इंडिया’ राजनीति का आरोप लगाया है. जानिए, कहां-कहां हुआ प्रदर्शन.
AI समिट में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कथित ‘नंगा नाच’ का वीडियो सामने आने के बाद सियासी तूफान खड़ा हो गया है. बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके लिए ‘AI मतलब एंटी इंडिया’ है. इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. समिट के दौरान सामने आए यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन का कुछ वीडियो सामने आने के बाद से राजनीतिक माहौल गर्म है. बीजेपी नेताओं का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुशासनहीन व्यवहार किया, जिसे पार्टी ने “देश की तकनीकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाला” बताया.
कांग्रेस के नंगा नाज के खिलाफ बीजेपी ने आज पलटवार किया है. बीजेपी का देशभर में हल्ला बोल जारी है. देखें कहां पर क्या हुआ?
शर्ट उतार के खिलाफ बीजेपी का कांग्रेस के खिलाफ जयपुर में हल्लाबोल
राजस्थान के जयपुर में शनिवार को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
दिल्ली में कई जगह उग्र प्रदर्शन
दिल्ली में भाजपा युवा मोर्चा ने कल इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
कांग्रेस ने देश की साख पर बट्टा लगाया - वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रदर्शन के दौरान कहा, "इस घटना से स्पष्ट है कि राहुल गांधी इस स्तर तक गिर गए हैं कि वे प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं. यह AI समिट किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं राष्ट्र का कार्यक्रम था, इसमें पूरे विश्व के प्रतिनिधि आए थे. इसमें आप क्या दिखाना चाह रहे थे?... यह राष्ट्र की साख को भट्टा लगाना था, हम इसका विरोध करते हैं."
सूरत में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जलाए पुतले
गुजरात के सूरत में कल इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतले फूंके.
'शर्टलेस' प्रोटेस्ट के खिलाफ BJP को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन
BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिल्ली के अकबर रोड पर कांग्रेस हेडक्वार्टर के पास AI इम्पैक्ट समिट में कांग्रेस की यूथ विंग के "शर्टलेस" प्रोटेस्ट के खिलाफ प्रदर्शन किया.
बीजेपी नेताओं ने कहा कि यह केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का मामला नहीं, बल्कि देश की अंतरराष्ट्रीय छवि से जुड़ा सवाल है. पार्टी प्रवक्ताओं ने दावा किया कि AI जैसे गंभीर विषय को राजनीतिक मंच में बदल दिया गया.
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने AI समिट में 'शर्टलेस' प्रोटेस्ट के खिलाफ BJP ने कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया. साथ ही राहुल गांधी पर देश की इमेज दुनिया में खराब करने का आरोप भी लगाया.
कांग्रेस को शेमलैस, टेस्टलेस और ब्रेनलेस प्रोटेस्ट - शहजाद पूनावाला
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने केवल शर्ट लेस प्रोटेस्ट नहीं किया है बल्कि उन्होंने बताया है कि वे शेमलैस, टेस्टलैस और ब्रेनलैस हैं। आज इसी कारण पूरे देश की जनता इन्हें काले झंडे दिखा रही है... सभी कह रहे हैं कि इन्होंने जिस प्रकार का कृत्य किया है, वह भारत विरोधी है। ये लोग भाजपा विरोध में उतरते-उतरते देश विरोध में उतर जाते हैं... इन्होंने पूरी दुनिया के सामने भारत को बदनाम करने की चेष्टा की है। इनके अलायंस पार्टनर और देश की जनता इन्हें काले झंडे दिखा रही है..."
कांग्रेस कर रही देश के खिलाफ साजिश - गणेश कुंडे
तेलंगाना में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के स्टेट प्रेसिडेंट गणेश कुंडे ने कहा, "कांग्रेस पार्टी देश के खिलाफ साजिश कर रही है."
शुक्रवार को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर BJP कार्यकर्ताओं ने पटना में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.




