Begin typing your search...

बूढ़े लोग बहुत S** करते हैं, भारत में इंटिमेसी पाप! Neena Gupta के शॉकिंग खुलासे

नीना गुप्ता ने पॉडकास्ट में कहा कि उम्र बढ़ने से सेक्सुअल इच्छा खत्म नहीं होती। उनके बयान ने समाज में छिपे टैबू पर खुलकर चर्चा छेड़ दी है.

neena gupta elderly sexuality bold statement viral podcast
X
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 21 Feb 2026 2:02 PM

नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने हाल ही में अपने बेबाक और सच्चे अंदाज़ से एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता, जो अपनी खुली सोच और समाज के टैबू टॉपिक्स पर बोलने के लिए जानी जाती हैं, ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बुजुर्गों की सेक्सुअल लाइफ पर एक चौंकाने वाली लेकिन मजेदार बात कही. यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है, जहां लोग उनकी ईमानदारी और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं.

शुभांकर ने पूछा नीना से क्या इंडिया में सेक्सुअलिटी को पाप की नजर से देखा जाता है?. एक्ट्रेस का जवाब रहा 'नहीं' लेकिन विचार बहुत अलग रहे है. उन्होंने अपने स्कूल का किस्सा बताया कि जब उनकी एक दोस्त ने कहा कि हमारी क्लास टीचर का बॉयफ्रेंड आया है. यह बात सुनकर नीना को गुस्सा आया और उन्हें लगता था कि टीचर का बॉयफ्रेंड कैसे हो सकता है उनकी इमेज हमेशा क्लीन होनी चाहिए. उन्होंने कहा, 'सेक्स को लेकर भी हमारे दिमाग ऐसे ही ख्याल रहे है ये गलत चीज है. हम गर्ल्स स्कूल में 'प्यार' लफ्ज के बारें में भी खुलकर बात नहीं कर सकते थे. उन्हें अपने टीन ऐज में लगता था कि किस कर लेने भर से ही लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती है.

क्या बूढ़े लोग ज्यादा सेक्स करते हैं?

पॉडकास्ट के दौरान बातचीत का टॉपिक बुजुर्गों की इंटिमेसी और उनकी जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं पर था. शुभंकर ने नीना को बताया कि उन्होंने एक सेक्सोलॉजिस्ट (सेक्स विशेषज्ञ) का इंटरव्यू किया था. उस सेक्सोलॉजिस्ट ने एक दिलचस्प बात कही, 'बूढ़े लोग बहुत ज्यादा सेक्स करते हैं.' यह सुनकर नीना खुद हैरान हुईं और उन्होंने मजाकिया लहजे में पूछा, 'बूढ़े लोग बहुत सेक्स करते हैं?' लेकिन फिर उन्होंने सेक्सोलॉजिस्ट की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'हां, लेकिन वो अपनी बीवी के साथ नहीं करते. मैंने ऐसे कई केस में देखा है. दिग्गज एक्ट्रेस ने भी बताया कि जब वह यूनिवर्सिटी में थी बस में महिलाओं को गलत तरह से छूने वाले उम्रदराज या बूढें लोग ही होते थे.

कितना डीप पॉइंट है ये?

हालांकि इस बातचीत का यह पॉइंट बहुत गहरा था. जिसमें साफ है कि उम्र बढ़ने के साथ सेक्सुअल डिज़ायर या शारीरिक इच्छा खत्म नहीं होती. इंसान की उम्र चाहे जितनी भी हो जाए उसके अंदर वो इच्छाएं है. लेकिन कई बार पति-पत्नी के बीच रिश्ते में वो गर्मजोशी, समझ या मौका नहीं मिल पाता. पार्टनर एक-दूसरे की जरूरतों को नजरअंदाज कर देते हैं, या फिर समाज की वजह से बातें दब जाती हैं. नतीजा ये होता है कि कई बुजुर्ग लोग अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए बाहर के रास्ते ढूंढ लेते हैं.

बुजुर्ग भी इंसान हैं

नीना ने इस बात को बहुत सीधे और साफ तरीके से रखा बिना किसी लाग-लपेट के. यह बयान समाज में एक बड़े टैबू को छूता है. हमारा समाज बुजुर्गों को सिर्फ धार्मिक, परिवार-केंद्रित या बीमार व्यक्ति के रूप में देखता है. लेकिन नीना गुप्ता ने याद दिलाया कि बुजुर्ग भी इंसान हैं. उनके भी भावनाएं, चाहतें और जरूरतें होती हैं. सेक्स या इंटिमेसी सिर्फ युवाओं की चीज नहीं है. 60, 70 या 80 साल की उम्र में भी रोमांस, फिजिकल क्लोजनेस और प्यार की तलब बनी रहती है.

इसके पीछे की साइकोलॉजी क्या है?

  • बुज़ुर्गों में सेक्स की चाहत और व्यवहार के पीछे कई मनोवैज्ञानिक कारण होते हैं:
  • डिज़ायर खत्म नहीं होती, बस बदल जाती है.
  • जर्नल ऑफ़ सेक्स रिसर्च उम्र बढ़ने पर हार्मोन (टेस्टोस्टेरोन, एस्ट्रोजन) कम होते हैं, लेकिन इंसान की सेक्सुअल नीड पूरी तरह गायब नहीं होती.
  • हेल्थ बनाए रखने के लिए (जैसे एक्सरसाइज की तरह – ब्लड प्रेशर कम, डिप्रेशन दूर).
  • जवान महसूस करने के लिए
  • क्लोजनेस और इंटिमेसी के लिए – प्यार, टच, साथ होने की फीलिंग।
  • पार्टनर को खुश करने के लिए
bollywood
अगला लेख