Begin typing your search...

दारू छिपाने का ऐसा जुगाड़ देखा क्या? Video देख बोले यूजर्स- इन युवाओं को दिल्ली AI समिट में भेजो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक शराब की पेटियों को छिपाकर ले जा रहा है. लेकिन शराब छिपाने का तरीका थोड़ा अलग है. अब इस वीडियो पर देखकर यूजर्स बोल रहे हैं कि इन युवाओं को दिल्ली के AI समिट में भेजो.

bihar alcohol hide trick video viral
X

alcohol hide trick video

( Image Source:  X/ @MihirkJha )

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कई वीडियो काफी मजेदार होते हैं तो कई ऐसे होते हैं जिनको देखकर लगता है कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है? जहां एक तरफ दिल्ली में AI समिट हो रहा है जहां कई बड़े देशों के पीएम, राष्ट्रपति और टेक कंपनियों के CEO आए हुए हैं जहां नए-नए टेक इनोवेशन के आइडिया युवाओं को मिल रहे हैं.

तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक शराब की पेटियों को छिपाकर ले जा रहा है. लेकिन शराब छिपाने का तरीका थोड़ा अलग है. अब इस वीडियो पर देखकर यूजर्स बोल रहे हैं कि इन युवाओं को दिल्ली के AI समिट में भेजो.

कहां का है ये वीडियो?

सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो बिहार का बताया जा रहा है. जहां एक युवक बाइक पर काफी सारी कुर्सियां लेकर जा रहा होता है. शिकायत के बाद जब पुलिस इस युवक को रोकती है तो दंग रह जाती है. दरअसल युवक ने कुर्सियों को काटकर बीच में शराब की पेटियां छिपा रखी थी. पुलिस जैसे-जैसे कुर्सियां हटाती है वैसे-वैसे शराब की पेटियां सामने आती रहती है.

एक्स पर इस वीडियो को @MihirkJha नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि 'गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बजाय, मोदी जी को AI Summit के लिए बिहार के हमारे युवाओं को आमंत्रित करना चाहिए था. वे सचमुच अद्भुत नवप्रवर्तक हैं!'

वहीं @jpsin1 नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर करके लिखा गया कि 'वैसे बिहार के इन युवाओं को भी दिल्ली के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सबमिट में इनवाइट करना चाहिए था. इसे कहते हैं दारू इनोवेशन.'

क्या बोल रहे यूजर्स?

एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि 'मैने सुना है बिहार में दारू बंद है फिर ये किस की सह पर काम हो रहा है.' दूसरे यूजर ने लिखा कि 'अब ये थाने में जाएगा और थानेदार साहब बेचेंगे.'

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'बिहार पुलिस को श्रेय देना ही होगा. उन्होंने तस्करी के इन अभूतपूर्व तरीकों को पकड़ने में असाधारण कुशलता दिखाई है. एक आम इंसान कल्पना भी नहीं कर सकता कि इसमें जासूसी के लिए किस स्तर की बुद्धि की आवश्यकता होती है.'

बिहारवायरल
अगला लेख