Begin typing your search...

आस्था, खतरे की घंटी या कुछ और? शिवलिंग से सिर रगड़ते बाघ के वायरल Video ने बढ़ाई हलचल, यूजर्स बोले - वो खुजा रहा है

कटनी जिले के सडार जंगल से बाघ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह जंगल के बीच बने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग के पास पहुंचता है और उससे अपना सिर रगड़ता नजर आता है.

tiger
X
( Image Source:  instagram-@statemirrorhindi )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 21 Feb 2026 4:09 PM IST

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के सडार जंगल से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है. वीडियो में एक बाघ जंगल में मौजूद शिवलिंग से अपना सिर रगड़ता नजर आ रहा है. वह काफी देर तक शिवलिंग के पास ही रहता है. जहां किसी ने इसे भोलेनाथ की भक्ति से जोड़ दिया, तो किसी ने इसे महज खुजली मिटाने कहा.

आस्था और तर्क के बीच फंसी यह घटना लोगों को हैरान भी कर रही है और सोचने पर मजबूर भी. लेकिन इस वायरल वीडियो का दूसरा पहलू ज्यादा गंभीर है. जिस जगह का यह नजारा बताया जा रहा है, वह गांव से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर है. ऐसे में बाघ की इंसानी बस्तियों के इतने करीब मौजूदगी चिंता की घंटी भी मानी जा रही है.

शिवलिंग पर सिर रगड़ता दिखा बाघ

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाघ शिवलिंग पर अपना सिर रगड़ता दिख रहा है. इस वीडियो को लोग दिव्य शक्ति करार देकर धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं.

कहां का है मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह जगह सडार गांव से महज 400 मीटर की दूरी पर है. इस इलाके में पहले भी बाघ और तेंदुओं की मौजूदगी रही है, लेकिन आबादी के इतने करीब बाघ का दिखना गांववालों के लिए चिंता का विषय बन गया है.

सोशल मीडिया पर क्या कह रहे लोग?

वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स “हर-हर महादेव” लिखकर इसे भगवान शिव की महिमा से जोड़ रहे हैं. उनके मुताबिक, यह नजारा श्रद्धा का प्रतीक है. वहीं कुछ लोगों ने इसे बाघ के नॉर्मल बिहेवियर के तौर पर समझाया. एक यूजर ने लिखा कि बाघ अक्सर पेड़ों या पत्थरों से शरीर रगड़ते हैं, ताकि खुजली मिटा सकें.

वन विभाग ने क्या की अपील?

वीडियो सामने आते ही वन विभाग ने तुरंत अपनी पेट्रोलिंग टीमों को मैदान में उतार दिया. अधिकारियों ने साफ किया है कि बाघ की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और पूरे इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है. साथ ही आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को आगाह किया गया है कि वे अकेले या बिना सूचना दिए जंगल की तरफ न जाएं. विभाग ने सभी से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां अपनाने की अपील की है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते बचाव किया जा सके.

MP news
अगला लेख