Begin typing your search...

क्या आपने देखा मूंछों और आइब्रो वाला बिल्ला? सोशल पर वायरल हुई फोटो, यूजर्स बोले- ये रात में किसी को न दिखे

क्या आपने कभी ऐसा बिल्ला देखा है जिसकी शक्ल देखकर लगे कि वह आपको घूरकर जज कर रहा है? सोशल मीडिया पर इन दिनों मूंछों और उठी हुई आइब्रो जैसा दिखने वाले एक अनोखे बिल्ले की फोटो तेजी से वायरल हो रही है.

cat with moustache
X
( Image Source:  instagram-@twentisty )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 21 Feb 2026 12:28 PM IST

इंटरनेट की दुनिया में रोज़ाना हजारों तस्वीरें वायरल होती हैं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसी फोटो सामने आ जाती है जिसे देखकर लोग दोबारा नजरें घुमाने को मजबूर हो जाते हैं. इन दिनों एक ऐसे बिल्ले की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसकी पहचान उसके रंग या साइज से नहीं, बल्कि उसकी मूंछों और आइब्रो से हो रही है.

सुनकर हैरानी हो रही होगी न कि भला जानवरों के कबसे मूंछे और भौंहे होने लगी? इतना ही नहीं, इस बिल्ले के एक्सप्रेशन देख भी लोग चौंक गए हैं.

क्या आपने देखा मूंछ और आईब्रो वाला बिल्ला?

instagram-@twentisty

यह बात हम सभी जानते हैं कि जानवरों की मूंछे और आईब्रो नहीं होती हैं, लेकिन सोचिए अगर बिल्ले के चेहरे पर यह दोनों चीजें हो? इंटरनेट पर एक ऐसे ही बिल्ले की फोटो वायरल हो रही है. सिर्फ फोटो ही नहीं लोग इस बिल्ले के एक्सप्रेशन देखकर भी हैरान हैं.

बिल्ले के एक्सप्रेशन भी हुए वायरल

बिल्ले की आंखों के ऊपर गहरे, मुड़े हुए निशान हैं जो बिल्कुल उठी हुई भौंहों जैसे दिखते हैं. इन्हें देखकर ऐसा लगता है मानो वह हर चीज़ पर शक कर रहा हो. फोटो में चाहे वह आराम कर रहा हो या खिड़की से बाहर झांक रहा हो, उसका चेहरा हमेशा थोड़ा गंभीर और शक भरा नजर आता है. लोग कह रहे हैं कि उसकी शक्ल ऐसी है जैसे वह हर वक्त सोच रहा हो“ये क्या चल रहा है?”

सोशल पर क्या बोल रहे यूजर्स?

instagram-@twentisty

तस्वीरें वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में बाढ़ आ गई. किसी ने मजाक में लिखा, “तात्या बिच्छू ने शायद बॉडी बदल दी.” एक यूजर ने कहा बस “ये रात में किसी को न दिखे !” वहीं एक और कमेंट था “अरे, ये तो Mee chan है!” लोग उसके एक्सप्रेशन को देखकर अलग-अलग कहानियां बना रहे हैं.

क्यों वायरल हो रहा है ये बिल्ला?

शायद इस बिल्ले की सबसे बड़ी खासियत मूंछे और आइब्रो के अलावा उसके एक्सप्रेशन हैं, जो हर फोटो में नजर आ रहे हैं. एंगल बदल जाए, पोज बदल जाए, लेकिन उसका “सीरियस” चेहरा वही रहता है. यही स्थिरता लोगों को अट्रैक्ट कर रही है. कुल मिलाकर, यह मूंछों और आइब्रो वाला बिल्ला इंटरनेट का नया स्टार बन चुका है. उसकी एक झलक ही लोगों को हंसाने और हैरान करने के लिए काफी है.

वायरल
अगला लेख