क्या धरती पर फिर से तबाही मचने वाली है? ये सवाल इसलिए उठ रहा है कि जापान के समुद्र तट पर रहस्यमी मछली नजर आई है जिसे डूम्सडे फिश के नाम से जाना जाता है. जैसे ही इस मछली के नजर आने की खबर सोशल मीडिया पर फैली, यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाने लगे. बता दें कि पहले भी जब-जब यह Oarfish या डूम्सडे फिश नजर आई है, कोई न कोई आपदा जरूर आई है. साल 2011 में जापान के भूकंप और सुनामी से पहले भी यह मछली नजर आई.