Begin typing your search...

असमियों के लिए भाव, सिखों के लिए ताव! जीप, खच्चर और गाली पर NaMo ने कर दी बोलती बंद- 100 मिनट की स्पीच की 70 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए राज्यसभा में पूरी तरह आक्रामक मूड में दिखे. लंबे भाषण में उन्होंने विपक्ष को एक-एक मुद्दे पर घेरा और तीखे तंज कसते हुए जवाब दिए.

pm modi rajya sabha speech today
X

PM मोदी ने राज्यसभा में विपक्ष पर जमकर बोला हमला

PM Modi Rajya Sabha Speech Highlights: धन्यवाद प्रस्ताव पर अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी हमेशा की तरह अपनी रौ में नजर आये. करीब 100 मिनट के अपने भाषण में विपक्षियों को भिगो-भिगोकर उन्होंने कोसा. पाई-पाई का जवाब दिया. कश्मीर से कन्याकुमारी तक की बातें की. हमेशा की तरह नेहरू और इंदिरा भी स्पीच में आये. चुनावी राज्यों की जमीन पर खड़े होकर तीर भी चलाये. बाजार से लेकर एक समय में बदरंग हुई घाटी की भी उन्होंने बातें की. हालांकि, शुरुआत में विपक्ष ने पहले नारेबाजी की, फिर कुछ देर बाद सदन से बाहर चले गए. आइये जानते हैं पीएम मोदी की स्पीच की बड़ी बातें-

हाई ग्रोथ और मिनिमम महंगाई हमारी मजबूती

1. खड़गे जी की उम्र को देखते हुए मेरी अपील है कि वो बैठकर नारे लगाए तो बेहतर होगा.

2. राष्ट्रपति ने हर वर्ग की बात रखी. भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है.

3. हमें हर हाल में हर लक्ष्य प्राप्त करना है. देश का नौजवान आगे बढ़ रहा है.

4. हमें न रुकना है और न ही पीछे मुड़ना है.

5. भारत समाधान देने वाला देश है. हमारे पास दुनिया का अहम टैलेंट है.

6. दुनिया हमारे टैलेंट को सलाम कर रही है और हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है.

7. हाई ग्रोथ और मिनिमम महंगाई हमारी मजबूती है.

8. भारत की पहचान विश्वबंधु के रूप में है. ग्लोबल साउथ की बुलंद आवाज भारत है.

9. हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं. EU से मदर ऑफ ऑल डील्स हुई.

10. दुनिया के नौ बड़े देशों के साथ हमने डील की.

EU से डील का सबसे ज्यादा फायदा युवाओं को

11. आप (विपक्ष ) पीछे-पीछे गए होंगे, पर आपकी तरफ से ऐसा कोई काम नहीं हुआ कि आपने कोई बड़ी डील की हो.

12. सिर्फ लाल किले से कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के भाषण का विश्लेषण कर लीजिये. सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. न विजन और न ही सोच.

13. वोट की राजनीति करने वालों ने देश के लिए नहीं सोचा. हमारी आधी शक्ति कांग्रेस की गलतियों को ठीक करने में लगी.

14. देश अब रिफार्म एक्सप्रेस पर सवार हो चुका है. अब हमारे उद्यमी समानता से देखे जाते हैं.

15. देश अब नीति के आधार पर चल रहा है. हम रिफार्म और ट्रांसफॉर्म लेकर आगे बढ़े.

16. देश के उद्योग अब बड़े-बड़े काम कर रहे हैं. MSME नेटवर्क पर अब दुनिया का भरोसा बढ़ा है.

17. हमारे युवाओं के लिए दुनिया का बाजार खुला है. बड़े देश हमारे साथ संबंध बनाने के लिए आतुर है.

18. डील का सबसे ज्यादा फायदा युवाओं को हुआ है.

19. दुनिया खुलकर डील की तारीफ कर रही है.

20. संसद में चर्चा का स्तर ऊंचा होना चाहिए.

कांग्रेस, TMC और AAP को लिया आड़े हाथों

21. कल सदन में एक सज्जन, जो खुद को राजा मानते हैं, वो आर्थिक समानता की बात कर रहे थे. क्या यही दिन देखना बाकी रह गया था.

22. निर्मम सरकार वाले हमें विकास का पाठ पढ़ा रहे हैं. उपदेश देते हैं.

23. दुनिया के देश घुसपैठियों को निकाल रहे हैं और हमारे यहां कुछ नेता उन्हें बचाने में लगे हैं. कोर्ट जा रहे हैं. घुसपैठिये हमारे युवाओं का हक़ छीन रहे हैं.

24. कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके के शासन काल में बेटियों, बहुओं पर अत्याचार हो रहा है. इन सरकारों ने जेब भरने का काम किया है.

25. जिनके ऊपर शराब घोटालों के दाग लगे हुए हैं वो हमको उपदेश देने में लगे हुए हैं. (AAP को घेरते हुए)

26. आइना देख लिया तो सच्चाई कहां छिपाओगे.

27. पहले गरीबों को बैंक से भगा दिया जाता था. कांग्रेस राज में बैंकिंग व्यवस्था तबाह हुई. UPA के राज में NPA का पहाड़ खड़ा हुआ है. कांग्रेस राज में बैंक नहीं देख पाए थे लोग.

28. देश में बैंक का स्वास्थ्य तेजी से सुधरा. 2014 से पहले कांग्रेस नेताओं के फ़ोन से लोन मिलता था.

29. अब पारदर्शी व्यवस्था बन गई है. 10 करोड़ बहनों को हमने सीधी आर्थिक मदद दी. युवाओं को अब बिना ब्याज का लोन मिलता है.

30. PSU को लेकर आज मानसिकता बदल गई है. मेक इन इंडिया बनाने में आजकल ये सब लगे हुए हैं. इन्हें दुनिया से अब आर्डर भी मिल रहे हैं.

जीप और खच्चर की कहानी

31. कांग्रेस ने अन्नदाता को भी नहीं छोड़ा, पर हमने छोटे किसानों के जेब में चार लाख करोड़ डाले.

32. एक नेता हिमाचल के दौरे में थे तो उन्होंने ये घटना सुनाई. काफी लम्बे समय तक मुझे योजना आयोग से संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि वो पहाड़ी राज्यों के लिए कोई पॉलिसी नहीं बना रहे थे तो मैंने कहा जीप के लिए नहीं खच्चरों के लिए पैसा दीजिये. फिर जवाब मिला पैसा तो जीप के लिए ही मिलेगा. ये कोई और नहीं, इंदिरा गांधी ने अपने भाषण में ये सब कहा.

33. आज नीति आयोग तेजी से काम कर रहा है. कांग्रेस ने लटकाने-भटकाने की पॉलिसी बनाई. 2014 के पहले इस पर कोई काम नहीं हुआ.

34. कांग्रेस जीप और खच्चर वाला मॉडल जानती है.

35. सरदार पटेल ने नर्मदा डैम की कल्पना की थी. मैंने पीएम बनने के बाद उनका सपना पूरा किया और सरदार सरोवर बनवाया. पर कांग्रेस को बदलाव नजर नहीं आ रहा.

36. बस्तर में हमने विकास के नए आयाम गढ़े. हमारे राज में वहां लोगों ने बस देखी.

37. रेल क्षेत्र में भी हमने बहुत काम किया.

38. आपने देखा होगा एक रील बहुत वायरल हुई. वंदे भारत चल रही है बर्फ के बीच. लोग कह रहे देखो ये विदेश नहीं देश ही है.

39. कांग्रेस सिर्फ सपने देखती है, वह उसे पूरा नहीं करती.

40. हमारी सरकार ने कई लटके प्रोजेक्ट पूरे किये. कांग्रेस के प्रोजेक्ट तीन दशकों तक लटके हुए थे.

असमियों और सिखों के लिए कांग्रेस में नफरत

41. कांग्रेस देशवासियों को ही समस्या मानती है, जबकि हमारे लिए देशवासी ही ताकत हैं.

42. नेहरू जी ने इंदिरा जी के एक सवाल के जवाब में कहा था कि मेरे सामने 35 करोड़ समस्या है. और उस समय देश की जनसंख्या 35 करोड़ थी.

43. हमारे पास 140 करोड़ समाधान है. हमारे लिए देशवासी पूंजी है. देशवासियों का अपमान करना कांग्रेस के संस्कारों में है.

44. कांग्रेस ने हमारे राष्ट्रपति का अपमान किया. ये कैसे लोग हैं? आदिवासी परिवार से आई महिला का उन्होंने अपमान किया है.

45. कांग्रेस को असम की जनता से काफी नफरत है. भूपेंद्र हजारिका जी को जब हमने भारत रत्न देने का ऐलान किया तो कांग्रेस ने विरोध किया. खड़गे जी ने कहा- अरे ये तो सिंगर थे.

46. शातिर दिमाग वाले युवराज ने एक सांसद को गद्दार कह दिया. कांग्रेस के कितने टुकड़े हुए है. औरों को तो नहीं कहा- पर उन्होंने एक सांसद को कहा. क्योंकि वो सिख थे. कांग्रेस सिखों की भी दुश्मन है.

47. ऐसे लोग तो कांग्रेस को डुबो देंगे. सांसद रवनीत बिट्टू के लिए ऐसे शब्द बर्दाश्त के बाहर हैं.

48. किसी का भी अपमान करने में पीछे नहीं है कांग्रेस.

49. देशवासियों को कोई गद्दार कहे, ये हरगिज बर्दाश्त नहीं.

50. हम देश के लिए जीते और मरते हैं. ऐसे संस्कार हमने पाए हैं

मोहब्बत की दुकान खोलने वाले कब्र खोदने में लगे

51. हम विकसित भारत की जमीन मजबूत कर रहे हैं और कांग्रेस कब्र खोदने में लगी है.

52. मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी की कब्र खोदने के नारे लगा रहे हैं.

53. मोदी को संसद में बैठकर इन लोगों ने हमेशा गाली दी. किसी ने पूछा आपकी सेहत का राज क्या है? तो मैंने कहा- मैं रोज दो किलो गाली खाता हूँ.

54. कश्मीर और नार्थ ईस्ट में मैंने शान्ति लाई, इसलिए ये मोदी की कब्र खोदने की बात करते हैं. 370 की दीवार गिराई, इसलिए ये परेशान हैं.

55. कब्र खोदना उनके अंदर का भाव है. ये पचा नहीं पा रहे है कि मोदी यहां तक कैसे पहुंचे.

56. पिछले 25 साल से कांग्रेस मुझे गाली दे रही है.

57. पीएम पद को कांग्रेस जागीर समझती है.

58. गरीबी हटाओ के ये सिर्फ नारे देते हैं लाल किले से, हमने हटाकर दिखाई.

59. मैं देश के गरीबों का गौरव गान करता हूं कि उन्होंने हम पर भरोसा किया.

60. 25 करोड़ गरीब गरीबी से बाहर आये हैं. इन्हें सलाम कि ये सब कदम से कदम हमारे साथ मिलाये.

इन्होंने महात्मा गांधी का सरनेम चुराया

61. इन्होंने एक गुजराती ( महात्मा गांधी) का सरनेम भी चुरा लिया. चोरी करना इनका पुश्तैनी काम है.

62. गांधी परिवार अपने घर का स्टार्टअप लांच नहीं कर पाया. (राहुल गांधी पर निशाना)

63. कांग्रेस के कई सांसद बेहद निराशावादी हैं. जिसे कोई पूछता नहीं था, मोदी उसे पूजता है.

64. 2047 में हमारा विकसित भारत का लक्ष्य है.

65. चुनावों से हमें कोई लेना देना नहीं. हम विकास के लिए काम करते हैं.

66. हम विकास पर फोकस कर रहे हैं ताकि देश को किसी के आगे भविष्य में हाथ न फैलाना पड़े.

67. देशवासी क्वालिटी के साथ समझौता न करें.

68. चुनाव आएंगे, जाएंगे पर देश को समृद्ध रहना चाहिए.

69. हमें दुनिया की कोई भी ताकत विकसित राष्ट्र बनने से नहीं रोक सकती.

70. आने वाला समय अपार अवसरों से भरा पड़ा है.

India NewsPoliticsनरेंद्र मोदी
अगला लेख