Begin typing your search...

जिस प्लानिंग कमीशन को पंडित नेहरू ने बनाया, इंदिरा गांधी ने उसी की उड़ाई धज्जियां- PM मोदी ने सुनाया जीप-खच्चर वाला किस्सा

X
PM Modi Rajya Sabha Speech | Indira Gandhi | Rahul Gandhi | Congress | BJP | Viral Speech

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में बोलते हुए कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर सीधा हमला किया. पीएम मोदी ने कहा कि प्लानिंग कमीशन की नींव जवाहरलाल नेहरू ने रखी थी, लेकिन इंदिरा गांधी ने उसी प्लानिंग कमीशन की मूल भावना को खत्म कर दिया. पीएम मोदी के मुताबिक, प्लानिंग कमीशन धीरे-धीरे सत्ता के केंद्रीकरण का औजार बन गया और राज्यों की जरूरतों को नजरअंदाज किया गया. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने इसी सोच को बदलते हुए प्लानिंग कमीशन को खत्म कर नीति आयोग बनाया, ताकि राज्यों को फैसलों में बराबर की भागीदारी मिले और विकास ज़मीनी हकीकत के मुताबिक हो. अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने एक पुराना किस्सा भी सुनाया, जिसमें उन्होंने कहा कि देश के कई इलाकों में कभी जीप नहीं, बल्कि खच्चर की जरूरत होती थी, लेकिन दिल्ली से बैठकर योजनाएं बनाई जाती थीं.