IPL 2026: 2 ओवर में कैसे पलट गया पूरा खेल? यहां जीती हुई बाजी हार गई गुजरात टाइटंस
राजस्थान रॉयल्स ने 9वें मैच में गुजरात टाइटंस को 6 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की. आखिरी के 2 ओवरों में राजस्थान ने गुजरात से जीत छीन ली.
मैच के दौरान तुषार देशपांडे और ध्रुव जुरेल
IPL 2026, GT vs RR: आईपीएल 2026 का 9वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अमहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मैच में एक समय लग रहा था कि गुजरात की टीम आसानी से मैच को जीत लेगी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आए 2 ओवरों ने पूरे मैच का रुख ही बदल दिया.
राजस्थान की तरफ से मैच में कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली. जिसके चलते रियान पराग की टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल की, वहीं गुजरात को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा.
कौनसे थे वे 2 ओवर?
गुजरात टाइटंस को आखिरी के 2 ओवरों में जीत के लिए महज 14 रन चाहिए थे और क्रीज पर कप्तान राशिद खान और कागिसो रबाड़ा थे जो शानदार लय में दिख रहे थे. पारी का 19वां ओवर राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर करने आए. इस ओवर में आर्चर ने रबाड़ा और राशिद को बिल्कुल हाथ खोलने का मौका नहीं दिया. तेज रफ्तार और सटीक लाइन के साथ गेंदबाजी करते हुए जोफ्रा ने इस ओवर में महज 4 रन खर्च किए थे. जिसके बाद आखिरी में राजस्थान को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी.
राजस्थान की तरफ से पारी का आखिरी और अहम ओवर तुषार देशपांडे ने किया. कप्तान रियान पराग ने उनपर ज्यादा भरोसा जताया. पहली गेंद वाइड डालने के बाद तुषार ने ऐसी सटीक यॉर्कर लाइन पर गेंदबाजी करके जीत राजस्थान की झोली में डाल दी. ओवर की पांचवी गेंद पर तुषार ने राशिद खान को पवेलियन भेजा था, इस ओवर में तुषार ने महज 4 रन खर्च किए थे और विकेट चटकाया था.
कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच?
211 रनों का पीछे करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 204 रन ही बना पाई थी. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 41 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. जो उनका आईपीएल करियर का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन भी रहा. जिसके चलते रवि बिश्नोई को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.




