क्या आईवीएफ हर महिला के लिए बराबर असरदार है या इसमें भी कोई छुपा हुआ फर्क है? यह सवाल सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन हाल ही में आई एक स्टडी ने इस पर गंभीर बहस छेड़ दी है. खासकर जब बात ब्लैक स्किन वाली महिलाओं की आती है तो आंकड़े कुछ अलग ही कहानी बताते हैं. एक ऐसी कहानी जो सिर्फ मेडिकल नहीं बल्कि सिस्टम और समाज दोनों से जुड़ी हो सकती है.