Aaj ki Taaza Khabar: हिज़बुल्लाह ने इजराइली वॉरशिप को बनाया निशाना, क्रूज मिसाइल से किया अटैक
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. रविवार 02 अप्रैल 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
Live Updates
- 5 April 2026 2:54 PM
हिमंता बिस्वा सरमा पर राहुल गांधी का तीखा हमला
असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस ने भी अपनी कमर कस लगी है. जिसको लेकर आज लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, "मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आपकी जमीन और पूंजी को अपना निजी एटीएम बना लिया है. आपकी जमीन अंबानी और अडानी को सौंप दी गई है."
- 5 April 2026 2:47 PM
LPG भरवाने के लिए लगी लंबी लाइन
बेंगलुरु में एक ऑटो एलपीजी वितरण केंद्र पर ऑटो रिक्शा चालकों की लंबी कतार लगी हुई है, जो अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए इंतजार कर रहे हैं. भारत सरकार ने आश्वासन दिया है कि पूरे देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और पीएनजी की पर्याप्त उपलब्धता है.
- 5 April 2026 2:45 PM
चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
प्रलोभन-मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए, चुनाव आयोग ने अब तक 650 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध नकदी, शराब, ड्रग्स, कीमती धातुएं और मुफ्त उपहार जब्त किए हैं.
- 5 April 2026 1:59 PM
अमेरिकी पायलट को बचाने के दौरान 5 लोग मारे गए
ईरान ने हाल ही में अमेरिका के 2 फाइटर जेट को मार गिराया था, लेकिन पायलट बच गए थे. जिनकी तलाशी के लिए ईरानी सेना जुट गई थी. वहीं अमेरिका ने दावा किया कि उसने अपने दोनों पायलट को सुरक्षित ईरान से निकाल लिया है. इस बीच तसनीम समाचार एजेंसी ने प्रांतीय अधिकारी इराज काज़ेमिजू के हवाले से बताया कि दक्षिण-पश्चिमी कोहगिलुयेह और बोयेर-अहमद प्रांत के "कोउह-ए सियाह इलाके में कल रात हुए हमले में पांच लोग शहीद हो गए."
- 5 April 2026 12:52 PM
हिज़बुल्लाह ने इजराइली वॉरशिप को बनाया निशाना
लेबनान के समूह हिज़बुल्लाह ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने लेबनान के तट से 68 नॉटिकल मील दूर एक इज़राइली सैन्य जहाज़ को निशाना बनाया. हिज़्बुल्लाह ने बयान में कहा कि यह युद्धपोत लेबनानी इलाके पर हमले की तैयारी कर रहा था. समूह के मुताबिक, कई घंटों की निगरानी के बाद उस पर नेवल क्रूज़ मिसाइल से हमला किया गया और सीधा निशाना लगने का दावा किया गया है.
- 5 April 2026 12:22 PM
तेहरान एल्यूमिनियम इंडस्ट्री को बना रहा है निशाना
संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ईरान की ओर से छोड़े गए मिसाइलों और ड्रोन को सक्रिय रूप से इंटरसेप्ट कर रहे हैं. वहीं, तेहरान का दावा है कि वह यूएई में एल्यूमिनियम इंडस्ट्री से जुड़े ठिकानों को निशाना बना रहा है. मंत्रालय ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, "यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल और UAV (ड्रोन) खतरों से लगातार मुकाबला कर रहे हैं." साथ ही अरबी बयान में कहा गया कि ये प्रोजेक्टाइल ईरान की ओर से आ रहे हैं. रक्षा मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि देशभर में सुनाई दे रही आवाजें दरअसल मिसाइल और ड्रोन को रोकने के लिए चल रहे ऑपरेशन का हिस्सा हैं.
- 5 April 2026 11:06 AM
खोए हुए पायलट की तलाश कर रहे जहाज को ईरान ने गिराया
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है कि एक अमेरिकी विमान को मार गिराया गया है, जो गिराए गए अमेरिकी फाइटर जेट के क्रू मेंबर की तलाश में लगा हुआ था. यह जानकारी ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आई है. तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह विमान दक्षिणी इस्फहान इलाके में तब नष्ट किया गया, जब वह लापता पायलट की खोज कर रहा था. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि दुर्घटनाग्रस्त जेट का दूसरा क्रू मेंबर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 'पूरी तरह सुरक्षित' है.
- 5 April 2026 10:18 AM
IAEA की खाड़ी के देशों से बड़ी अपील
संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी के पूर्व प्रमुख Mohamed El-Baradei ने खाड़ी देशों से अपील की है कि वे आगे आकर अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump को रोकें, ताकि वह इस क्षेत्र को “आग का गोला” बनने से बचाया जा सके. International Atomic Energy Agency के पूर्व प्रमुख एल-बरादेई ने X पर लिखा, "खाड़ी देशों की सरकारों से मेरी अपील है कि वे अपनी पूरी ताकत लगाएं, इससे पहले कि यह व्यक्ति पूरे क्षेत्र को आग का गोला बना दे."
- 5 April 2026 9:18 AM
अमेरिका ने दूसरे पायलट को किया रेस्क्यू
ईरान में गिराए गए अमेरिकी लड़ाकू विमान के दूसरे पायलट का भी पता चल गया है. इसकी जानकारी एक अमेरिकी सांसद ने दी है. उन्होंने बताया कि F-15E जेट के दूसरे क्रू सदस्य को भारी गोलीबारी के बीच बचाव दल ने ढूंढ लिया है. वहीं Al Jazeera की रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि लापता क्रू सदस्य को बचा लिया गया है, लेकिन वह अभी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है. अधिकारी ने यह भी बताया कि बचाव दल को अभी ईरान से सुरक्षित बाहर निकलकर किसी सुरक्षित स्थान तक पहुंचना बाकी है.
- 5 April 2026 9:11 AM
कुवैत में इलेक्ट्रिसिटी और पानी को मीठा करने वाले प्लांट्स को बनाया निशाना
कुवैत में Iran के ड्रोन हमले में दो बिजली और पानी को मीठा बनाने वाले प्लांट्स को निशाना बनाया गया. इस हमले से भारी नुकसान हुआ और बिजली बनाने वाली दो यूनिट्स को बंद करना पड़ा. बिजली और पानी मंत्रालय ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है.




