राज्यसभा में तू डाल डाल मैं पात पात! अबोध बालक और इजाज़त के बीच फंसे नेता- तीखी तकरार से माहौल Tight
राज्यसभा में पूर्व सेना प्रमुख की किताब को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए. किरेन रिजिजू, जेपी नड्डा और निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया, जबकि मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर राहुल गांधी को बोलने से रोकने का आरोप लगाया.
पूर्व थलसेना प्रमुख नरवणे की किताब को लेकर उठा विवाद अब संसद के भीतर खुली बहस में बदल गया है. राज्यसभा में गुरुवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार टकराव देखने को मिला. सरकार और विपक्ष दोनों एक-दूसरे पर लोकतंत्र और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाते नजर आए.
बहस के दौरान केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष JP Nadda, वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman और कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge के बीच तीखी नोकझोंक हुई. मुद्दा वही था- राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने दिया गया या नहीं, और नरवणे की किताब का जिक्र नियमों के तहत था या नहीं.
राज्यसभा में नेताओं ने क्या कहा?
किरेन रिजिजू
कांग्रेस पीएम की बात नहीं सुनना चाहती, बाकी तो सुनना चाहते हैं?
किरेन रिजिजू
आप बड़े हैं. आप राहुल गांधी को क्यों नहीं समझाते?
मल्लिकार्जुन खड़गे
हम समझते हैं, तुमसे भी ज्यादा समझते हैं
मल्लिकार्जुन खड़गे
लोकसभा में राहुल गांधी को क्यों नहीं बोलने दिया गया?
मल्लिकार्जुन खड़गे
गलतियां छिपाने के लिए सदन नहीं चलने दे रहे
जेपी नड्डा
सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार
जेपी नड्डा
मेरा अनुरोध है कि आप पार्टी को किसी अबोध बालक के हाथों का बंधक मत बनाइये
मल्लिकार्जुन खड़गे
मोदीजी ने तो आपको बंधक बना दिया है. आप हमारी पार्टी के लिए ऐसा बोल रहे हैं.
मल्लिकार्जुन खड़गे
आप सब बिना उनकी इजाजत के कुछ बोल ही नहीं सकते
मल्लिकार्जुन खड़गे
रिजिजू जी आपको तो टाइम बहुत मिलता है बोलने का. हमें थोड़ा बोल लेने दीजिये
किरेन रिजिजू
राहुल गांधी को बोलने के लिए 40 मिनट का समय दिया गया
किरेन रिजिजू
नियम के खिलाफ बार बार राहुल बोलते रहे
निर्मला सीतारमण
कांग्रेस के राज में लिंचिंग होती थी
जेपी नड्डा
पीएम और एक्स आर्मी चीफ की बात कहना, गोपनीयता का उल्लंघन





