Begin typing your search...

NEET UG 2026 Re-Exam के लिए NTA ने जारी किया Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड; बैंक रिफंड को लेकर भी बड़ा अपडेट

NTA ने NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. 21 जून को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. NTA ने बैंक डिटेल्स सुधारने और फीस रिफंड के लिए भी छात्रों को जरूरी निर्देश दिए हैं.

NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card Released by NTA, Check Download Process and Important Guidelines
X

NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card जारी

( Image Source:  Google Gemini )

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों को री-एग्जाम में शामिल होना है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

NEET UG 2026 का री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा.

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट neet.nta.nic.in के होमपेज पर ऊपर दिए गए नीले बैंड में मौजूद ‘Admit Card for NEET (UG)’ लिंक पर क्लिक कर ‘Admit Card for NEET (UG) – 2026 Re-Examination’ विकल्प चुनना होगा.
  • इसके बाद उम्मीदवार एक नए पेज पर पहुंचेंगे, जहां उन्हें अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन करना होगा.
  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकालना होगा.
  • NTA ने एडमिट कार्ड जारी करते हुए उम्मीदवारों को बैंक अकाउंट की जानकारी भी जांचने की सलाह दी है.
  • एजेंसी ने कहा है कि जिन छात्रों को फीस रिफंड मिलना है, वे अपने बैंक डिटेल्स सही तरीके से अपडेट कर लें ताकि रकम सही खाते में पहुंच सके.

NEET फीस रिफंड के लिए खुली करेक्शन विंडो

NTA ने NEET UG 2026 की 3 मई वाली परीक्षा फीस के रिफंड के लिए बैंक अकाउंट की पुष्टि और सुधार करने की सुविधा शुरू की है. NTA के अनुसार, कई उम्मीदवारों ने पहले बैंक डिटेल्स में गलत या अधूरी जानकारी दी थी, जिसमें गलत अकाउंट नंबर और अन्य गड़बड़ियां शामिल थीं. इसके बाद छात्रों की मांग को देखते हुए बैंक अकाउंट रीकन्फर्मेशन/करेक्शन विंडो दोबारा खोली गई है. उम्मीदवार इस विंडो के जरिए अपनी बैंक जानकारी सुधार सकते हैं, जिससे रिफंड सही लाभार्थी तक पहुंच सके।

NEET UG परीक्षा विवाद के बाद हो रहा री-एग्जाम

NEET UG 2026 की मूल परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक विवाद के बाद इसे रद्द कर दिया गया था. जांच में सामने आया था कि परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र से जुड़े कुछ सवाल कथित तौर पर लीक हो गए थे. जांच एजेंसियों के मुताबिक, कुछ उम्मीदवारों के मोबाइल फोन तक परीक्षा से दो दिन पहले यानी 1 मई को ही प्रश्न पहुंच गए थे. इसके बाद परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठे और दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया.

अगला लेख