कौन हैं Whistleblower शशिकांत सुथार? मकान मालिक से मिला पर्चा और ऐसे खुलते चले गए NEET पेपर लीक के लिंक
सीकर के केमिस्ट्री टीचर शशिकांत सुथार ने कथित NEET 2026 पेपर लीक का खुलासा कैसे किया? जानिए PDF, स्क्रीनशॉट और जांच की पूरी कहानी.
राजस्थान के सीकर निवासी और केमिस्ट्री के टीचर शशिकांत सुथार (Shashikant Suthar) इस समय NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले के सबसे बड़े व्हिसलब्लोअर के तौर पर चर्चा में हैं. दावा है कि सबसे पहले इन्होंने ही पेपर लीक के सबूत जुटाकर एजेंसियों और NTA को अलर्ट किया, जिसके बाद मामला राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा.
कौन हैं शशिकांत सुथार?
शशिकांत सुथार राजस्थान के सीकर में केमिस्ट्री पढ़ाते हैं. वे NEET तैयारी कराने वाले छात्रों और कोचिंग नेटवर्क से जुड़े रहे हैं. इसलिए, उन्हें परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों की गहरी समझ थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक वे खुद डॉक्टर बनना चाहते थे, लेकिन बाद में टीचिंग में आ गए.
कैसे हुआ पेपर लीक का शक?
NEET-UG 2026 परीक्षा खत्म होने के कुछ घंटों बाद उनके पास एक PDF और कुछ सवाल पहुंचे, जिन्हें “guess paper” बताया जा रहा था. शशिकांत ने जब इन सवालों को असली NEET पेपर से मिलाया, तो बड़ी संख्या में प्रश्न हूबहू मैच करते दिखे. NDTV को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मकान मालिक ने उन्हें सवालों वाला पर्चा दिखाया और फिर उन्होंने सवाल मैच करने शुरू किए.
नीट पेपर लीक का खुलासा कैसे?
शशिकांत सुथार ने कथित लीक प्रश्नों का स्क्रीनशॉट, PDF और प्रश्न मिलान के सबूत जुटाए.
इसके बाद उन्होंने NTA और संबंधित एजेंसियों को ईमेल व शिकायत भेजी. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने AI और डिजिटल तुलना तकनीकों की मदद से प्रश्नों का मिलान किया. उनका दावा है कि शिकायत के करीब “दो घंटे” के भीतर केंद्रीय एजेंसियां एक्टिव हो गई थीं.
NEET 2026 पेपर लीक में उनकी भूमिका क्या?
जांच एजेंसियां शशिकांत सुथार को मुख्य व्हिसलब्लोअर मान रही हैं, क्योंकि उन्होंने शुरुआती सबूत दिए, कथित लीक पेपर और असली प्रश्नों का मिलान किया, और समय रहते एजेंसियों को अलर्ट किया. CBI अब यह जांच कर रही है कि पेपर किन-किन राज्यों में पहुंचा और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे. रिपोर्ट्स में राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और केरल तक नेटवर्क फैलने की बात कही गई है.
क्यों बने राष्ट्रीय चर्चा का चेहरा?
NEET देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है. पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी. ऐसे में शशिकांत सुथार को उस व्यक्ति के रूप में देखा जा रहा है जिसने कथित गड़बड़ी को सबसे पहले सार्वजनिक किया.
जांच एजेंसियों ने सुथार से क्या पूछा?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभी यह सामने नहीं आया है कि जांच एजेंसियों ने व्हिसलब्लोअर शशिकांत सुथार से कौन-कौन से सवाल पूछे. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NTA, राजस्थान SOG और CBI अधिकारियों ने उनसे जो सवाल पूछा उनमें:
- कथित लीक PDF उन्हें किसने भेजी?
- PDF उनके पास कब पहुंची?
- असली NEET पेपर से मिलान कैसे किया गया?
- कितने सवाल हूबहू मैच हुए?
- क्या उनके पास स्क्रीनशॉट, चैट या डिजिटल सबूत हैं?
- उन्होंने सबसे पहले किस एजेंसी को सूचना दी?
- क्या किसी कोचिंग नेटवर्क या दलाल का नाम सामने आया?
AI टूल से तुलना कैसे की गई?
रिपोर्ट्स के अनुसार जांच एजेंसियों के अधिकारियों ने सबूत, मेल रिकॉर्ड और प्रश्न मिलान की प्रक्रिया भी समझी. शशिकांत सुथार ने दावा किया कि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया और सभी डिजिटल दस्तावेज एजेंसियों को मुहैया कराए.




