Begin typing your search...

क्या आपका भी है ये नंबर? अंक ज्योतिष के अनुसार इन मूलांक वालों की होती है लव मैरिज

अंक ज्योतिष के अनुसार कहा जाता है कि कुछ खास मूलांक वाले लोगों की लव मैरिज की संभावना ज्यादा होती है क्योंकि उनका स्वभाव, भावनात्मक जुड़ाव और रिश्तों को लेकर सोच थोड़ी खुली और आकर्षक मानी जाती है.

क्या आपका भी है ये नंबर? अंक ज्योतिष के अनुसार इन मूलांक वालों की होती है लव मैरिज
X

इन मूलांक वालों की होती है लव मैरिज

( Image Source:  chatgpt )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 14 Jun 2026 8:00 PM IST

शादी हर व्यक्ति के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है. कुछ लोगों की शादी परिवार की पसंद से होती है, जबकि कुछ अपने पसंदीदा साथी को जीवनसाथी बनाते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की जन्म तारीख से निकाला गया मूलांक उसके स्वभाव, सोच और प्रेम संबंधों के बारे में कई संकेत दे सकता है. यही वजह है कि कई लोग यह जानना चाहते हैं कि उनके मूलांक में लव मैरिज के योग हैं या नहीं.

मूलांक निकालना बेहद आसान है. यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 25 तारीख को हुआ है, तो 2+5 जोड़ने पर आपका मूलांक 7 होगा. इसी तरह 28 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2+8=10 और फिर 1+0=1 होगा. अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक ऐसे हैं, जिनमें प्रेम विवाह की संभावना अधिक मानी जाती है.

किस नंबर की होती है लव मैरिज?

मूलांक 2 नंबर चंद्रमा का है. ऐसे लोग रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं. ये प्यार के मामले में जल्दबाजी नहीं करते, लेकिन जब किसी को दिल से पसंद कर लेते हैं तो उसी के साथ जीवन बिताने का सपना देखते हैं. ऐसे लोगों में प्रेम विवाह की संभावना काफी मजबूत मानी जाती है.

क्या मूलांक 3 का होता है प्रेम विवाह?

मूलांक 3 वाले लोग स्वतंत्र विचारों के होते हैं. इन्हें अपने फैसले खुद लेना पसंद होता है और ये अपनी पसंद के अनुसार जीवन जीने में विश्वास रखते हैं. यही कारण है कि ये अक्सर अपनी पसंद के साथी के साथ विवाह करते हैं.

मूलांक 4 की लव या अरेंज?

मूलांक 4 के लोग आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक माने जाते हैं. ये नए लोगों से जल्दी घुल-मिल जाते हैं और इनके जीवन में प्रेम संबंध बनने की संभावना अधिक रहती है. ये अपनी पसंद के व्यक्ति से ही शादी करने में सफल होते हैं.

मूलांक 6 के क्यों होते हैं प्रेम विवाह के सबसे मजबूत योग

अंक ज्योतिष में मूलांक 6 को प्रेम और आकर्षण का अंक माना जाता है. यह मूलांक शुक्र का प्रतीक है. ऐसे लोग रिश्तों को लेकर काफी भावुक और गंभीर होते हैं. इन्हें प्रेम संबंधों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है और अक्सर इनकी शादी भी पसंद के व्यक्ति से होती है.

मूलांक 8

मूलांक 8 वाले लोग आसानी से किसी रिश्ते में नहीं पड़ते. लेकिन जब किसी को अपना मान लेते हैं तो पूरे समर्पण के साथ रिश्ता निभाते हैं. यही वजह है कि इनके प्रेम संबंध कई बार शादी तक पहुंच जाते हैं.

अगला लेख