Begin typing your search...

नासिक का नया 'रेपिस्ट बाबा', दैवीय शक्तियां बताकर महिला का किया रेप; अश्लील तस्वीरें लेकर करता रहा ब्लैकमेल

आध्यात्मिक उपचार के नाम पर एक कथित बाबा ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने पीड़िता की मानसिक और पारिवारिक स्थिति का फायदा उठाकर उसे अपने जाल में फंसाया और फिर उसके साथ जबरदस्ती की.

nashik baba maheshgiri
X

nashik baba maheshgiri

( Image Source:  X/ @PAmit_singhspr )

महाराष्ट्र का नासिक जिला आजकल खूब चर्चाओं में हैं. अभी तक अशोक खरात और टीसीएस वाला मामला शांत नहीं हुआ था कि अब नए 'रेपिस्ट बाबा' का खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि आध्यात्मिक उपचार के नाम पर एक कथित बाबा ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया. धरणगांव खड़क निवासी आरोपी ने पीड़िता की मानसिक और पारिवारिक स्थिति का फायदा उठाकर उसे अपने जाल में फंसाया और फिर उसके साथ जबरदस्ती की.

यह मामला तब उजागर हुआ जब लंबे समय तक डर और दबाव में रहने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और शिकायत दर्ज कराई. इस पूरे घटनाक्रम में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (अंनिस) ने अहम भूमिका निभाई, जिसकी मदद से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कैसे बढ़ाई महिला से नजदीकियां?

आरोपी महेशगिरी उर्फ महेश दिलीप काकडे ने खुद को दैवीय शक्तियों वाला बताकर पीड़िता को अपने प्रभाव में लिया. पीड़िता मानसिक परेशानियों से गुजर रही थी, इसलिए शुरुआत में आरोपी ने उसे हर गुरुवार पूजा के लिए बुलाना शुरू किया. समय के साथ उसने पीड़िता से संपर्क बढ़ाया और उसके मोबाइल फोन पर निजी व अश्लील संदेश भेजने लगा, जिससे वह मानसिक रूप से और अधिक कमजोर होती चली गई.

कब और कहां किया रेप?

पीड़िता के अनुसार, 23 अगस्त 2024 को आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर पंचवटी इलाके में बुलाया. वहां से वह उसे अपनी कार में बैठाकर त्र्यंबकेश्वर रोड स्थित एक लॉज में ले गया. जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने अपने गले में पहनी रुद्राक्ष की माला दिखाते हुए उसे डराया और कहा "मेरे पास दैवीय शक्तियां हैं, तुम कुछ भी नहीं रोक पाओगी," और जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.

अश्लील फोटो लेकर किया ब्लैकमेल

रेप के बाद आरोपी ने पीड़िता की नग्न तस्वीरें भी खींच लीं. जब पीड़िता ने पुलिस में जाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और खुद को अपराधी बताते हुए डराया. इसके अलावा, उसने सबूत मिटाने के लिए पीड़िता का मोबाइल फोन छीन लिया और उसमें मौजूद सभी फोटो और मैसेज डिलीट कर दिए. पीड़िता के माता-पिता उसे इलाज के लिए इस कथित बाबा के पास लेकर गए थे. आरोपी ने युवती को भूतबाधा होने का डर दिखाया और उसे पूजा के लिए बुलाने लगा.

अगला लेख