Begin typing your search...

दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की हत्या, अलवर में दोस्त की पत्नी का रेप; पीड़िता ने बताया राहुल मीणा का खौफनाक सच

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा ने राजधानी में वारदात को अंजाम देने से ठीक एक रात पहले अलवर में अपने ही दोस्त की पत्नी का रेप किया था. रेप पीड़िता ने पुलिस को पूरी कहानी बताई है.

Rahul Meena
X

Delhi IRS Officer Daughter Case

( Image Source:  X/ @Chhotukingoffi1 )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर4 Mins Read

Updated on: 23 April 2026 9:26 AM IST

दिल्ली में एक आईआरएस अधिकारी की बेटी के साथ हुए बलात्कार और निर्मम हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस दिल दहला देने वाली वारदात की जांच के दौरान ऐसे खुलासे सामने आ रहे हैं, जो अपराध की भयावहता को और बढ़ा रहे हैं. अब इस केस की कड़ियां राजस्थान के अलवर से भी जुड़ गई हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है.

जांच में सामने आया है कि दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा ने राजधानी में वारदात को अंजाम देने से ठीक एक रात पहले अलवर में अपने ही दोस्त की पत्नी का रेप किया था. इस खुलासे ने न सिर्फ पुलिस बल्कि आम लोगों को भी हैरान कर दिया है, खुद अलवर की पीड़िता ने पूरी आपबीती बताई है.

क्या बोली अलवर की रेप पीड़िता?

अलवर की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि राहुल मीणा और उसका पति करीबी दोस्त हैं. मंगलवार शाम दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. किसी वजह से उसका पति वहीं रुक गया, लेकिन राहुल मीणा इस स्थिति का फायदा उठाते हुए देर रात पीड़िता के घर पहुंच गया. घर में अकेली महिला को पाकर आरोपी ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने घटना के बाद पूरी आपबीती पुलिस को सुनाई, जिससे मामले का खुलासा हुआ.

कैसे आई सच्चाई सामने?

बुधवार को जैसे ही दिल्ली में हुई जघन्य घटना की खबर फैली, पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर राजगढ़ थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसके बाद अलवर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच को राजगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक को सौंप दिया है.

जांच में क्या सामने आया?

जांच में सामने आया है कि राहुल मीणा ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी का आदी था. वह कर्ज में डूबा हुआ था और पैसों के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार था. पीड़िता का पति भी उसके साथ ऑनलाइन गेम खेलता था, जिससे दोनों के बीच करीबी संबंध थे.

दिल्ली में कैसे दिया वारदात को अंजाम?

अलवर में अपराध करने के बाद आरोपी दिल्ली पहुंचा. बुधवार सुबह जब अधिकारी और उनकी पत्नी जिम के लिए घर से बाहर गए हुए थे, तब आरोपी ने घर की गुप्त चाबी का इस्तेमाल कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद उसने 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी. इस वारदात के बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 15 टीमों का गठन किया और आरोपी को द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया.

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले उसी अधिकारी के घर काम करता था, जहां यह वारदात हुई. करीब डेढ़ महीने पहले उसे पैसों की हेराफेरी के आरोप में नौकरी से निकाल दिया गया था. अब आरोपी के खिलाफ दिल्ली और राजस्थान दोनों जगहों पर गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए हैं. पुलिस दोनों मामलों की गहन जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई जारी है.

अगला लेख