दिल्ली में मिली IRS अधिकारी की बेटी की लाश, पहले किया सेक्सुअली हरैस, फिर मोबाइल चार्जर के तार से घोंटा गला
दिल्ली में एक आईआरएस ऑफिसर की 21 साल की बेटी की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस को घर में ही लड़की की लाश मिली, जहां पहले मृतका के साथ यौन उत्पीड़न किया गया, फिर मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंट हत्या की गई.
21 साल की लड़की को सेक्सुअली हरैस कर उतारा मौत के घाट
दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां 21 साल की लड़की की लाश उसी के घर में मिली. मृतका IRS अधिकारी की बेटी है. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि लड़की के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और बाद में मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई.
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. शुरुआती पूछताछ में घर में काम कर चुका नौकर शक के घेरे में आया है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने की कोशिश में जुटी हुई है.
21 साल की IRS अधिकारी की बेटी की हत्या
दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में 21 साल की एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ पहले गलत हरकत की गई और बाद में उसकी हत्या कर दी गई.
फोन चार्जर की तार से घोंटा गला
पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया है कि उसकी हत्या मोबाइल फोन के चार्जर की तार से गला दबाकर की गई. इस दर्दनाक घटना के सामने आने के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया है, वहीं पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.
घर में काम करने वाले नौकर पर शक
जांच के दौरान पुलिस का शक एक ऐसे व्यक्ति पर गया है, जो पहले पीड़िता के घर में नौकर के तौर पर काम कर चुका था. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय वह कहां था और उसका इस मामले से कोई संबंध है या नहीं. पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि सच जल्द सामने आ सके.




