Begin typing your search...

हीटवेव का अलर्ट, दिल्ली में पारा पहुचेगा 42 डिग्री के पार! IMD ने गर्मी को लेकर दे डाली चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 22 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच दिल्ली में लू चलने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.

delhi ncr weather
X

delhi ncr weather

( Image Source:  AI: Sora )

Delhi-NCR Weather: देश की राजधानी नई दिल्ली में गर्मी ने अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. तापमान लगातार बढ़ रहा है और लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है. भीषण गर्मी के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग के अनुसार 22 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच दिल्ली में लू चलने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. साफ आसमान और तेज धूप के कारण दोपहर के समय गर्मी और अधिक तीव्र महसूस होगी.

अगले 3 दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

IMD का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के दौरान दिल्ली के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है. लगातार साफ आसमान और शुष्क मौसम के चलते लोगों को दोपहर के समय खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

UP-HR और पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा में लू के साथ-साथ ‘गर्म रातों’ की स्थिति बनी रहेगी, जिससे रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक भीषण गर्मी और शुष्क मौसम बने रहने का अनुमान है. पंजाब में भी तेज धूप और साफ आसमान के कारण लू चलने के आसार हैं.

कैसा रहेगा पहाड़ी राज्यों का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 24 और 25 अप्रैल को बारिश हो सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश में 25 और 26 अप्रैल को गरज के साथ बारिश और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इसके अलावा, 23 अप्रैल से इन क्षेत्रों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

किन-किन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट?

मौसम विभाग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में अगले कुछ दिनों के दौरान हीटवेव लोगों को परेशान कर सकती है.

किन राज्यों में बारिश का अलर्ट?

अरुणाचल प्रदेश में 22 अप्रैल को बारिश की संभावना है, जबकि 25 अप्रैल को फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. असम और मेघालय में 22 से 27 अप्रैल तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 अप्रैल को वर्षा के आसार हैं. वहीं बिहार में 24 और 25 अप्रैल को बारिश का अलर्ट है. पश्चिम बंगाल में 26 अप्रैल को गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि सिक्किम में इसी दिन भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है.

मौसम
अगला लेख