Begin typing your search...

6 लाख से ज्यादा लाइक, सोशल पर छाया 'मोदी का विकास सुनेगा' वाला वीडियो: यूजर्स बोले- ‘मजाक-मजाक में सच बोल दिया’

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक मजाकिया अंदाज में बोलता है कि 'मोदी का विकास सुनेगा.' इसके बाद युवक मोदी सरकार को लेकर सड़क पर लोगों के बीच गाना भी गाने लगता है.

Modi Ka Vikas Sunega video viral
X

Modi Ka Vikas Sunega video viral

( Image Source:  Instagram/under2sec )

Modi Ka Vikas Sunega Video Viral: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए किसी को नहीं पता. कुछ वीडियो अचानक से वायरल होते है और आम लोगों को भी रातों-रात स्टार बना देते हैं. कुछ दिनों पहले झारखंड के धूम नाम के लड़के को सोशल मीडिया ने स्टार बना दिया. धूम का वो डायलॉग 'किरीश का गाना सुनेगा' आज भी लोग भूल नहीं पाए. यूजर्स पर इस डायलॉग का भूत ऐसे सवार हुआ था कि हर दिन हजारों वीडियो इस पर बनाए जा रहे थे.

वहीं अब इससे मिलता-जुलता एक नया वीडियो सोशल पर वायरल होने लगा है. जिसने यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. इंस्टाग्राम पर ये वीडियो अब खूब पसंद किया जा रहा है. जिसपर यूजर्स तरह-तरह की कमेंट भी कर रहे हैं.

क्या है वीडियो में खास?

दरअसल सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक मजाकिया अंदाज में बोलता है कि 'मोदी का विकास सुनेगा.' इसके बाद युवक मोदी सरकार को लेकर सड़क पर लोगों के बीच गाना भी गाने लगता है. इस दौरान युवक के हाथ में कूड़े का कट्टा और एक पानी की बोतल भी देखने को मिलती है.

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को under2sec नाम अकाउंट से शेयर किया गया. जिसपर 6 लाख से ज्यादा लाइक्स और 4 हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं. वीडियो मिलियनों में देखी जा चुकी है. वीडियो को अब कई यूजर्स पहले वायरल हुए "किरीश का सुनेगा गाना" से जोड़ रहे हैं, जो इससे पहले रील्स और मीम्स पर छाया हुआ था.

वीडियो देख क्या बोले यूजर्स?

वीडियो को देख faeaz_salah नाम के अकाउंट से लिखा गया कि 'ले बेटा निर्मला जी को बनाओ बेटा.' malik_faraz_16_45 नाम के अकाउंट से कमेंट करके लिखा गया कि मजाक-मजाक में सच बोल दिया. तीसरे यूजर ने लिखा कि 'यह क्या बोल दिया मोदी के बारे में लेकिन जो भी बोला 100% सही बोला.'

वायरल
अगला लेख