Bengal Chunav में किसका रेफरेंडम? ममता की सत्ता या मोदी की साख - कौन भारी?
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ममता बनर्जी और पीएम मोदी के बीच टक्कर लोकल मुद्दों की है या नेशनल फेस-ऑफ? क्या है सच, फैक्ट्स के साथ पूरी चुनावी एनालिसिस पढ़ें.
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आने से पहले वहां की राजनीति को लेकर एक बार फिर नेशनल लेवल पर बहस चरम पर है. वहां पर मुकाबला सिर्फ ममता बनर्जी बनाम नरेंद्र मोदी के बीच नहीं, बल्कि दो अलग-अलग राजनीतिक नैरेटिव का टकराव भी बन चुका है. एक तरफ क्षेत्रीय अस्मिता और वेलफेयर मॉडल की राजनीति है, तो दूसरी ओर राष्ट्रवाद, केंद्रीय नेतृत्व और विकास का एजेंडा. अहम सवाल यही है . क्या बंगाल का चुनाव महज लोकल मुद्दों पर लड़ा जाएगा या यह पूरी तरह राष्ट्रीय चेहरे की लड़ाई में बदल चुका है?
चुनाव सिर्फ लोकल या वोकल पर टिका है?
बंगाल में लोकल मुद्दे हमेशा से चुनावी राजनीति की धुरी रहे हैं. किसान, महिला योजनाएं, सब्सिडी और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं, बंगाली पहचान, अल्पसंख्यक तुष्टिकरण, सीएए और एनआरसी, यहां वोटिंग पैटर्न को प्रभावित करती रही हैं. तृणमूल कांग्रेस ने ‘दुआरे सरकार’ और ‘लक्ष्मी भंडार’ जैसी योजनाओं के जरिए जमीनी पकड़ मजबूत की है. 2021 के चुनाव में TMC को 213 सीटें मिली थीं, जो इस बात का संकेत है कि लोकल फैक्टर अब भी बेहद मजबूत है.
क्या मोदी बनाम ममता की सीधी टक्कर है?
पिछले कुछ चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में अपने वोट शेयर को तेजी से बढ़ाया है. 2016 में जहां करीब 10% था, वहीं 2021 में यह 38% तक पहुंच गया. इससे साफ है कि चुनाव अब सिर्फ क्षेत्रीय नहीं रहा. प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, यूपी के सीएम योगी का चेहरा और राष्ट्रीय मुद्दे इस चुनाव को “मोदी बनाम ममता” की सीधी लड़ाई में बदल रहे हैं. इतना ही नहीं चुनाव आयोग की सख्ती ने बंगाल की राजनीति को वोकल कर दिया है.
हिंदुत्व vs वेलफेयर: किसका पलड़ा भारी?
साफ है, BJP जहां हिंदुत्व, नागरिकता और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठा रही है, वहीं TMC वेलफेयर स्कीम्स और बंगाली अस्मिता पर जोर दे रही है. CAA-NRC जैसे मुद्दों ने बंगाल में राजनीतिक ध्रुवीकरण को और तेज किया है. मुस्लिम आबादी लगभग 27% होने के कारण यह फैक्टर भी चुनावी गणित में अहम भूमिका निभाता है.
ग्राउंड रियलिटी क्या?
इन सब मसलों को लेकर ग्राउंड जीरो की बात करें तो बंगाल में चुनाव बहुस्तरीय है. शहरी क्षेत्रों में राष्ट्रीय मुद्दों का असर ज्यादा दिखता है, जबकि ग्रामीण इलाकों में स्थानीय योजनाएं और उम्मीदवार की छवि ज्यादा मायने रखती है. 2024 लोकसभा चुनाव में भी BJP और TMC के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिससे साफ है कि इस बार भी चुनावी लड़ाई कांटे की है.
अहम सवाल: referendum किस पर?
सही मायने में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 लोकल और नेशनल, दोनों का कॉकटेल बन चुका है. ममता बनर्जी अपनी क्षेत्रीय पकड़ और योजनाओं के दम पर मैदान में हैं, जबकि मोदी का करिश्मा और नेशनल एजेंडा BJP के लिए ताकत है. यही वजह है कि यह चुनाव न सिर्फ बंगाल, बल्कि देश की राजनीति की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है.
इस बार एक बात और है, जो पहले चरण के मतदान के दिन से ही चर्चा में हैं. वो यह है कि 2021 की तुलना में इस बार वोटिंग 10 से 11 प्रतिशत ज्यादा हुई है. क्या यह केवल एसआईआर का असर है या हिंदू मतदाताओं को पहले से ज्यादा संख्या में मतदान केंद्र तक पहुंचना है. इसका लाभ कल किसे मिलेगा. एग्जिट पोल्स के रूझानों में सात अहम सर्वे में से पांच में बीजेपी को बढ़त है. चाणक्य टुडे ने तो बीजेपी को 192 सीटें तक मिलने की संभावना जताई है. साथ ही यह भी कहा कि 11 सीटें अप्स या डाउन हो सकता है. यही वजह है कि न केवल बीजेपी और टीएमसी के नेता बल्कि प्रदेश की मतदाता भी अपने-अपने नजरिए देख देख रहे हैं. अंतिम फैसला क्या होगा, इसका अनुमान तो चार अप्रैल को 12 बजे के रुझानों से साफ हो जाएगा.




