Begin typing your search...

वोटिंग के बाद पश्चिम बंगाल में अब Strong Room पर ठनी, धरने पर ममता, TMC-BJP में आर-पार की लड़ाई

Mamata Banerjee के स्ट्रॉन्ग रूम धरने से बंगाल में सियासी घमासान, TMC-BJP आमने-सामने, EVM सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया पर उठे बड़े सवाल. सिस्टम पर भरोसे और सियासी टकराव के बीच खड़ीहुई बड़ी बहस.

वोटिंग के बाद पश्चिम बंगाल में अब Strong Room पर ठनी, धरने पर ममता, TMC-BJP में आर-पार की लड़ाई
X

कोलकाता के भवानीपुर में EVM स्ट्रॉन्ग रूम के भीतर ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की मौजूदगी ने चुनावी माहौल को अचानक गरमा दिया है. आमतौर पर जहां स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा और निगरानी पूरी तरह प्रशासनिक और तय नियमों के तहत होती है, वहीं किसी मुख्यमंत्री का खुद अंदर जाकर घंटों बैठना असामान्य माना जा रहा है. ममता ने EVM सुरक्षा, CCTV और काउंटिंग प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे “जीवन-मरण की लड़ाई” तक बता दिया. दूसरी ओर विपक्ष इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अविश्वास और दबाव की राजनीति करार दे रहा है. ऐसे में यह घटना सिर्फ एक निरीक्षण नहीं, बल्कि सिस्टम पर भरोसे और सियासी टकराव के बीच खड़ी बड़ी बहस बन गई है.

चर्चा में क्यों आईं Mamata Banerjee?

30 अप्रैल–1 मई 2026 की रात कोलकाता के भवानीपुर स्थित EVM स्ट्रॉन्ग रूम में ममता बनर्जी का कई घंटों तक मौजूद रहना सियासत का बड़ा मुद्दा बन गया. उन्होंने खुद निगरानी करते हुए EVM सुरक्षा, CCTV और काउंटिंग प्रक्रिया पर सवाल उठाए. बाहर आकर उन्होंने बयान दिया कि, “अगर छेड़छाड़ हुई तो यह life-and-death लड़ाई होगी.” यानी उन्होंने सीधे तौर पर सिस्टम पर अविश्वास जताया है. साथ ही कहा है कि किसी भी तरह की हेराफेरी बर्दाश्त के काबिल नहीं होगा.

ममता बनर्जी कोलकाता के स्ट्रॉन्ग रूम से बाहर आकर ये भी बोलीं कि मुझे सुरक्षाबलों द्वारा रोकने का प्रयास किया गया! स्ट्रॉन्ग रूम में जाने का मुझे अधिकार है! यहां टैम्परिंग की कोशिश की गई, लेकिन हम इन कोशिशों को कामयाब नहीं होने देंगे!

स्ट्रॉन्ग रूम के क्या नियम हैं?

चुनाव आयोग के नियम के अनुसार 'स्ट्रॉन्ग रूम' सील रहता है और केवल अधिकृत अधिकारी, उम्मीदवार या उनके एजेंट ही तय प्रक्रिया और नियत समय के दौरान अंदर जा सकते हैं. किसी मुख्यमंत्री या बड़े नेता का “व्यक्तिगत तौर पर” अंदर जाकर लंबा समय बिताना सामान्य प्रोटोकॉल का हिस्सा नहीं माना जाता. अगर वे उम्मीदवार या अधिकृत एजेंट के रूप में मौजूद हों, तो सीमित समय के लिए प्रवेश संभव होता है. यहीं से विवाद की गुंजाइश पैदा होती है.

TMC का पक्ष क्या है, निगरानी या जरूरी सतर्कता?

TMC का तर्क है कि यह कोई नियम तोड़ने की कोशिश नहीं, बल्कि “हर वोट की सुरक्षा” सुनिश्चित करने की राजनीतिक जिम्मेदारी है. पार्टी नेताओं के मुताबिक, जब विपक्ष और पिछले अनुभवों के आधार पर शंका हो, तो नेता का मौके पर जाकर स्थिति देखना लोकतांत्रिक अधिकार के दायरे में आता है. उनका कहना है कि ममता बनर्जी अपने एजेंट के साथ गईं, इसलिए प्रक्रिया के भीतर रहकर ही निगरानी की गई.

क्या BJP नजर में क्या यह सिस्टम पर हमला है?

BJP और अन्य विपक्षी दल इसे “सिस्टम पर अविश्वास और दबाव बनाने की रणनीति” बता रहे हैं. उनका आरोप है कि एक संवैधानिक पद पर बैठा नेता, अगर चुनावी प्रक्रिया पर खुलेआम सवाल उठाए, तो इससे जनता का भरोसा कमजोर होता है. कुछ नेताओं ने इसे “हार की आशंका में नैरेटिव सेट करने की कोशिश” भी बताया. यानी पहले से शक का माहौल बनाना.

क्या पहले भी ऐसा हुआ, या पहली बार का मामला है?

2019 लोकसभा और 2021 बंगाल विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी ने EVM सुरक्षा पर सवाल जरूर उठाए थे और कार्यकर्ताओं को स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर 24×7 निगरानी रखने को कहा था. लेकिन खुद अंदर जाकर लंबे समय तक मौजूद रहने जैसी स्थिति पहले सामने नहीं आई. यही वजह है कि 2026 का यह घटनाक्रम “अनयूजुअल” माना जा रहा है.

सिर्फ राजनीति है या सिस्टम में भरोसे की बड़ी बहस?

यह मामला अब सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि दो बड़े नैरेटिव में बदल गया है. एक तरफ TMC इसे “सतर्क लोकतंत्र” कह रही है, तो दूसरी तरफ विपक्ष इसे “सिस्टम पर अविश्वास” का संकेत बता रहा है. असल सवाल यही है कि क्या यह निगरानी लोकतंत्र को मजबूत करती है या संस्थाओं पर संदेह बढ़ाती है.

आखिर असर क्या होगा - नतीजों या नैरेटिव पर?

EVM खुलने के बाद नतीजे जो भी हों, लेकिन यह घटना चुनावी नैरेटिव को जरूर प्रभावित कर चुकी है. अगर परिणाम TMC के पक्ष में आते हैं, तो इसे “सतर्क रणनीति” कहा जाएगा, और अगर उलट होते हैं, तो “सिस्टम पर पहले से उठाए गए सवाल” फिर बहस में आएंगे. इतना तय है कि यह सिर्फ स्ट्रॉन्ग रूम की कहानी नहीं, यह भरोसे बनाम संदेह की राजनीति है, जिसका असर चुनावी नतीजों से आगे तक जा सकता है.

ममता के एक्शन पर किसने ने क्या कहा कहा?

ममता बेचैन क्यों?

बीजेपी नेता Suvendu Adhikari ने आरोप लगाया कि “मुख्यमंत्री का इस तरह स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर जाना चुनावी प्रक्रिया पर दबाव बनाने की कोशिश है. अगर सब कुछ नियमों के तहत है तो इतनी बेचैनी क्यों?”

बंगाल बीजेपी के कदृदावर नेता Dilip Ghosh ने कहा, “यह साफ तौर पर डर और हार की आशंका दिखाता है. EVM पर सवाल उठाकर पहले से माहौल बनाया जा रहा है.” Amit Malviya ने इसे “संस्थाओं पर अविश्वास” बताते हुए कहा, “जब एक मुख्यमंत्री ही चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाएंगे, तो आम लोगों का भरोसा कैसे कायम रहेगा?”

कांग्रेस का रुख क्या?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस मसमे पर संतुलित लेकिन आलोचनात्मक रुख अपनाते हुए कहा, “अगर किसी को संदेह है तो चुनाव आयोग के पास जाने का रास्ता खुला है, लेकिन इस तरह का कदम लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है.” पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने इसे “अनावश्यक राजनीतिक ड्रामा” करार दिया और कहा कि इससे चुनावी संस्थाओं की विश्वसनीयता प्रभावित होती है.

चुनाव आयोग के नियम सबके लिए बराबर

वाम दलों के नेताओं ने भी इस पर सवाल उठाए हैं. सीपीआईएम के मोहम्मद सलीम ने कहा, “चुनाव आयोग के नियम सबके लिए बराबर हैं. अगर कोई नेता खुद ही सिस्टम पर भरोसा नहीं दिखाएगा, तो संदेश गलत जाएगा.” व​हीं, कुछ क्षेत्रीय नेताओं ने इसे “राजनीतिक संदेश देने की रणनीति” बताया है. ताकि कार्यकर्ताओं में सतर्कता और आक्रामकता बनी रहे.

सिर्फ बयानबाजी है या बड़ा राजनीतिक संकेत?

इस घटना को लेकर समाने आए बयानों से साफ है कि विपक्ष इस पूरे घटनाक्रम को “सिस्टम बनाम सियासत” के रूप में पेश कर रहा है. जबकि TMC इसे “सतर्कता और वोट की सुरक्षा” बता रही है. यानी, मामला अब सिर्फ स्ट्रॉन्ग रूम तक सीमित नहीं है. यह चुनावी भरोसे, संस्थाओं की साख और राजनीतिक नैरेटिव की सीधी टक्कर बन चुका है.

क्या है मामला?

दरअसल, यह घटना 30 अप्रैल और एक मई की रात शेखावत मेमोरियल (स्ट्रांग रूम) की है. ममता का स्ट्रॉन्ग रूम में घुसने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. ममता के मुताबिक पहले तो सैंट्रल फोर्स ने मुझे जाने नहीं दिया. EC का रुल बताकर मैं अंदर पहुंची. कल आधी रात घंटों तक वह तक शेखावत मेमोरियल (स्ट्रांग रूम) में बैठी रहीं. उनका दावा है कि स्ट्रॉन्ग रूम में मैन्युपुलेशन किया जा रहा, बाहरी लोग गड़बड़ी कर रहे हैं, इसलिए मैं खुद आ गई. अब इस मसले पर पक्ष और विपक्ष के बीच बहस जारी है.

विधानसभा चुनाव 2026ममता बनर्जी
अगला लेख