Begin typing your search...

Exit Poll 2026: स्टालिन से आगे विजय, केरल से लेकर असम-बंगाल तक में किसका दबदबा, CM रेस में कौन कहां?

तमिलनाडु के Exit Poll में थलपति विजय, एमके स्टालिन से आगे दिख रहे हैं, वहीं ममता बनर्जी और हिमंत बिस्वा सरमा का दबदबा कायम है.

Exit Poll 2026 Vijay vs Stalin CM face race India
X

हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब सबकी नजर एग्जिट पोल के रुझानों पर पर टिक गई हैं. इन सर्वे में सिर्फ सीटों का अनुमान ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री पद के लिए जनता की पहली पसंद भी सामने आई है. अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग चेहरे जनता की पसंद बनकर उभरे हैं, जो क्षेत्रीय राजनीति के बदलते समीकरण को भी दिखाते हैं. कहीं मौजूदा मुख्यमंत्री पर भरोसा कायम है, तो कहीं नए चेहरे चौंका रहे हैं. Axis My India और अन्य सर्वे एजेंसियों के आंकड़ों से साफ है कि 2026 के चुनाव में नेतृत्व की लोकप्रियता भी बड़ा मुद्दा रही. आइए जानते हैं कि किस राज्य में किस नेता को मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे ज्यादा समर्थन मिला है.

असम: सरमा की लोकप्रियता बरकरार

Assam में एग्जिट पोल के अनुसार मौजूदा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं. उन्हें करीब 48 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है. वहीं कांग्रेस के गौरव गोगोई को 32 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया. इससे साफ है कि राज्य में बीजेपी का नेतृत्व अभी भी मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है.

तमिलनाडु: विजय ने किया बड़ा उलटफेर

तमिलनाडु में इस बार एग्जिट पोल ने चौंकाने वाले नतीजे दिए हैं. अभिनेता से नेता बने Thalapathy Vijay 37 प्रतिशत रेटिंग के साथ मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद बनकर उभरे हैं. वहीं M. K. Stalin को 35 प्रतिशत समर्थन मिला. Edappadi K. Palaniswami को 22 प्रतिशत और बीजेपी के K. Annamalai को 2 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया.

केरल: विजयन पर भरोसा कायम

केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए पिनरई विजयन सबसे आगे हैं. उन्हें 33 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है. कांग्रेस के V. D. Satheesan को 21 प्रतिशत और रमेश चेन्निथला को 8 प्रतिशत समर्थन मिला. यह आंकड़े बताते हैं कि राज्य में एलडीएफ का प्रभाव अभी भी मजबूत बना हुआ है.

बंगाल: ममता का दबदबा

एक अन्य सर्वे के अनुसार पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे लोकप्रिय चेहरा पहले की तरह बनी हुई हैं. उन्हें 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों का समर्थन मिला है. वहीं बीजेपी के Suvendu Adhikari को करीब 30 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है.

पुद्दूचेरी: रंगासामी टॉप पर

केंद्रशासित प्रदेश Puducherry में एन रंगासामी 42 प्रतिशत रेटिंग के साथ मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं. वहीं A. Namassivayam को 2 प्रतिशत समर्थन मिला. Thalapathy Vijay को 25 प्रतिशत और कांग्रेस के V. Vaithilingam को 10 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया.

एग्जिट पोल के ये आंकड़े दिखाते हैं कि कई राज्यों में मौजूदा नेताओं पर जनता का भरोसा कायम है, जबकि कुछ जगह नए चेहरे तेजी से उभर रहे हैं. हालांकि अंतिम नतीजे आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि इन लोकप्रिय चेहरों में से कौन सत्ता की कुर्सी तक पहुंचता है.

विधानसभा चुनाव 2026
अगला लेख