Begin typing your search...

Mumbai: डिनर में खाई बिरयानी, 10:30 बजे गए मेहमान, रात 1 बजे खाया तरबूज, सुबह पूरे परिवार की मौत

मुंबई के Paydhuni में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. बिरयानी खाने और देर रात तरबूज खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. मौत की असली वजह फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा.

mumbai food poisoning case
X

मुंबई में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

( Image Source:  X@NewsArenaIndia · )

Mumbai Food Poisoning Case: महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के चलते एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. यह घटना Paydhuni इलाके की है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है.

मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन (35) और दो बेटियों आयशा (16) व ज़ैनब (13) के रूप में हुई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल की रात परिवार ने घर पर रिश्तेदारों के साथ डिनर किया था. खाने में बिरयानी परोसी गई थी.

अब तक क्या-क्या पता चला?

  • बताया जा रहा है कि रात करीब 10:30 बजे रिश्तेदार घर से चले गए. इसके बाद देर रात करीब 1 बजे परिवार ने तरबूज खाया, जिसके कुछ ही घंटों के बाद सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. सुबह 5–6 बजे के बीच उन्हें उल्टी, दस्त और तेज कमजोरी की शिकायत हुई.
  • हालत तेजी से बिगड़ने पर परिवार को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर JJ Hospital ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद चारों को बचाया नहीं जा सका.
  • स्थानीय डॉक्टरों के अनुसार, सभी मरीजों में फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण दिखे- उल्टी, डायरिया और अचानक कमजोरी. हालांकि, पुलिस ने अभी किसी एक कारण की पुष्टि नहीं की है.
  • पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत (Accidental Death) का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम के दौरान खाने और शरीर के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.
  • अधिकारियों का कहना है कि जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक फूड पॉइजनिंग समेत अन्य सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

अगला लेख