Begin typing your search...

CBSE 12th Result 2026: आखिर कब आएगा 12वीं का परिणाम? DigiLocker और UMANG App से ऐसे पाएं अपनी मार्कशीट

CBSE के 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. उनका रिजल्ट मई के तीसरे हफ्ते में जारी हो सकती है. छात्र अपनी मार्कशीट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर चेक कर सकेंगे. DigiLocker और UMANG ऐप से भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है.

CBSE 12th  Result 2026: आखिर कब आएगा 12वीं का परिणाम? DigiLocker और UMANG App से ऐसे पाएं अपनी मार्कशीट
X
( Image Source:  ANI )

CBSE Class 12 Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर सकता है. लाखों छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, रिजल्ट मई 2026 के तीसरे हफ्ते के आसपास जारी हो सकता है, हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की गई है.

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से देख सकेंगे. इसके लिए cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर डायरेक्ट लिंक उपलब्ध रहेगा.


CBSE Class 12 Result 2026: ऑनलाइन कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • 'CBSE Class 12 Result 2026' लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें

मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

रिजल्ट देखने के बाद छात्र PDF फॉर्मेट में अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट रख सकते हैं।


DigiLocker से ऐसे पाएं डिजिटल मार्कशीट

  • DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें
  • Education सेक्शन में जाएं
  • CBSE चुनें
  • जरूरी जानकारी भरें
  • डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें

UMANG ऐप से भी मिलेगा रिजल्ट

  • UMANG App पर लॉगिन करें
  • CBSE सेवाएं सर्च करें
  • Class 12 Result 2026 पर क्लिक करें
  • डिटेल्स डालकर रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें.


रिजल्ट में क्या-क्या होगा?

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • स्कूल नंबर
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल)

पास होने के लिए कितने अंक लाने जरूरी हैं?

छात्रों को हर विषय में (थ्योरी + प्रैक्टिकल) मिलाकर कम से कम 33% अंक हासिल करना जरूरी है.

रिजल्ट के बाद क्या करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ग्रेजुएशन कोर्स, प्रोफेशनल डिग्री, या प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे CUET के लिए आवेदन कर सकते हैं.

अगला लेख