Begin typing your search...

क्यों खास है Vicky Kaushal और Katrina Kaif का घर? देते हैं महीने का 17 लाख रेंट; जानें सी-फेसिंग आलीशान 4BHK अपार्टमेंट की खासियत

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का जुहू स्थित किराए का घर भले ही महंगा हो, लेकिन इसकी पहचान सादगी और आरामदायक डिजाइन है. समुद्र के व्यू और नेचुरल इंटीरियर के साथ यह घर लग्जरी से ज्यादा सुकून का एहसास देता है.

क्यों खास है Vicky Kaushal और Katrina Kaif का घर? देते हैं महीने का 17 लाख रेंट; जानें सी-फेसिंग आलीशान 4BHK अपार्टमेंट की खासियत
X
( Image Source:  Instagram: vickykaushal09 )

सेलेब्रिटीज़ के घरों को देखने की लोगों में हमेशा बहुत ज्यादा एक्साइटमेंट रहती है. हर कोई जानना चाहता है कि उनके पसंदीदा स्टार कहां रहते हैं, उनका घर कैसा है, कितना बड़ा है और कैसी डेकोरेशन की है. लेकिन बॉलीवुड के पॉपुलर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर के मामले में जिज्ञासा थोड़ी ज्यादा महसूस होती है. उनका घर कोई बहुत ग्रैंड, महंगा बंगला या दिखावा करने वाली प्रॉपर्टी नहीं है. बल्कि यह एक किराए का अपार्टमेंट है, जिसे उन्होंने बहुत सोच-समझकर चुना है. वे शांति से वहां रह रहे हैं और इसे अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी के हिसाब से आरामदायक बनाया है.

अनुष्का-विराट वाली बिल्डिंग में घर

खबरों के अनुसार, विक्की और कैटरीना का घर मुंबई की एक आलीशान रिहायशी बिल्डिंग में है. इसी इमारत में कुछ साल पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी रहने आए थे. जब विक्की-कैटरीना शादी के बाद इस बिल्डिंग में शिफ्ट हुए, तो अनुष्का ने उनके स्वागत में एक बहुत प्यारा और दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने लिखा था, 'आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई! आपको जीवन भर प्यार, साथ और समझदारी मिले. मुझे बहुत खुशी है कि आखिरकार आपकी शादी हो गई. अब आप जल्द ही अपने घर में जा सकेंगे और हमें निर्माण की आवाज़ें नहीं सुननी पड़ेंगी.' यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

घर की डिटेल्स

जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की और कैटरीना ने 7,000 वर्ग फुट में फैले विशाल 4-बीएचके अपार्टमेंट को किराए पर लिया है. इसकी मंथली रेंट लगभग 8 लाख रुपये (कुछ रिपोर्ट्स में 17 लाख तक बताया गया) है और उन्होंने 1.75 करोड़ रुपये की डिपोजिट भी दी है. घर की सजावट बहुत सादगी भरी और आरामदायक है. उन्होंने दिखावे वाली महंगी चीजों की बजाय सरल और नेचुरल चीजों को चुना है. बालकनी को उन्होंने खूबसूरत बना दिया है वहां ढेर सारे हरे-भरे पौधे लगाए हैं और बांस की कुर्सियां रखी हैं, जिससे वह जगह एक छोटा सा शांत नेचुरल कोना बन गई है. घर के अंदर ईंट जैसी दीवारें, पुराने स्टाइल की एडिसन बल्ब वाली लाइटें और गर्मजोशी भरा माहौल है. कुल मिलाकर घर बहुत सुकून देने वाला और घर जैसा लगता है.

लोकेशन और सुविधाएं

यह घर मुंबई के सबसे पॉश और महंगे इलाकों में से एक जुहू में स्थित राजमहल बिल्डिंग की आठवीं मंजिल पर है. अपार्टमेंट से अरब सागर का खूबसूरत नज़ारा दिखता है. मुंबई जैसे शहर में समुद्र का व्यू बहुत खास माना जाता है. घर में शामिल हैं:

बड़ा और खुला लिविंग रूम

डाइनिंग एरिया

बालकनी वाले बेडरूम

एक अलग पूजा कमरी

नौकरों के लिए क्वार्टर

कई सुंदर बालकनियां

सादगी भरा डिज़ाइन

इस घर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह दिखावे के लिए नहीं, बल्कि रहने के लिए बनाया गया लगता है. एंट्री गेट पर बेज कलर और लकड़ी का फर्श बहुत सुंदर लगता है. पौधे पूरे घर में फैले हुए हैं जो माहौल को तरोताज़ा रखते हैं. लिविंग रूम काफी बड़ा है, लेकिन भीड़भाड़ वाला नहीं लगता. सोफे न्यूट्रल कलर के हैं, फर्नीचर सरल है और मेहमानों के बैठने की अच्छी जगह है. डाइनिंग एरिया लिविंग रूम से जुड़ा हुआ है, जिससे पूरा फ्लोर खुला-खुला और एकदम आरामदायक लगता है. बेडरूम भी खास हैं क्योंकि वे छोटी बालकनी में खुलते हैं. वहां बैठकर समुद्र का नज़ारा और ताजी हवा का आनंद लिया जा सकता है. पूजा कक्ष में परिवार की परंपराओं का ध्यान रखा गया है. बिल्डिंग की फेसिलिटीज भी कमाल की हैं छत पर स्विमिंग पूल, प्राइवेट बीच तक सीधी पहुंच, जिम, बच्चों के खेलने का एरिया आदि.

एक अनोखा घर

कई सेलेब्रिटीज़ के घर शानदार लेकिन लग्ज़री और दिखावे से भरे होते हैं, लेकिन विक्की-कैटरीना का घर बिल्कुल अलग है. यह किराए का है, फिर भी उन्हें इसमें घर जैसा सुकून मिलता है. यह सिम्पल है, लेकिन बहुत खूबसूरत और आरामदायक है. शहर के सबसे व्यस्त और महंगे इलाके में होने के बावजूद यह एकांत और शांतिपूर्ण एहसास कराता है.

Katrina Kaifbollywood
अगला लेख