Begin typing your search...

सावधान! गर्मियों में AC इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, हो सकता है ब्लास्ट

एसी में आग लगने या विस्फोट की घटनाएं अचानक नहीं होतीं, बल्कि इसके पीछे लंबे समय तक मशीन पर पड़ने वाला दबाव, लापरवाही या खराब मेंटेनेंस जिम्मेदार होता है. जिसको लेकर आपको सावधान रहना चाहिए.

Air Conditioner Safety in Summer
X

Air Conditioner Safety in Summer

( Image Source:  ChatGPT )

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग ने 9 लोगों की जान ले ली, जिससे पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है. इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर गर्मियों में एसी से जुड़े खतरों को उजागर कर दिया है. हालांकि आग लगने के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती आशंका एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट की ओर इशारा कर रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि एसी में आग लगने या विस्फोट की घटनाएं अचानक नहीं होतीं, बल्कि इसके पीछे लंबे समय तक मशीन पर पड़ने वाला दबाव, लापरवाही या खराब मेंटेनेंस जिम्मेदार होता है. अत्यधिक गर्मी और लगातार उपयोग के चलते एसी सिस्टम अपनी सुरक्षित सीमा से बाहर चला जाता है, जिससे ओवरहीटिंग, शॉर्ट सर्किट और आग जैसी घटनाएं हो सकती हैं.

AC में विस्फोट होने के क्या कारण?

1. एयर कंडीशनर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा कंप्रेसर होता है, जो लगातार चलने पर गर्मियों में अत्यधिक गर्म हो सकता है. यदि कंडेंसर कॉइल्स पर धूल जमी हो, तो सिस्टम को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे गर्मी बढ़ती है और मशीन को नुकसान पहुंच सकता है.

2. गर्मियों में बिजली की खपत बढ़ने से पुराने या कमजोर तारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. निम्न गुणवत्ता वाले एक्सटेंशन बोर्ड या गलत सॉकेट का उपयोग तारों को अधिक गर्म कर सकता है, जिससे चिंगारी पैदा होती है और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.

3. आधुनिक एसी में उपयोग होने वाली R32 और R290 जैसी गैसें ज्वलनशील होती हैं. यदि इनका रिसाव हो जाए और यह किसी चिंगारी के संपर्क में आएं, तो आग या विस्फोट की स्थिति बन सकती है.

4. सर्विसिंग के दौरान अगर गैस की मात्रा अधिक भर दी जाए या उसमें नमी या हवा मिल जाए, तो एसी के अंदर दबाव खतरनाक स्तर तक बढ़ सकता है. इससे पाइप फटने या सिस्टम फेल होने का खतरा रहता है.

AC से होने वाले हादसों से कैसे बचें?

1. एसी को लगातार लंबे समय तक चलाने से बचें

2. टाइमर का उपयोग कर बीच-बीच में ब्रेक दें

3. ज्यादा उपयोग होने पर हर 10-15 दिन में फिल्टर साफ करें

4. AC को हमेशा 16A के मजबूत सॉकेट में लगाएं, एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल न करें

5. आउटडोर यूनिट के आसपास पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित करें

6. गर्मी शुरू होने से पहले प्रोफेशनल सर्विसिंग जरूर करवाएं

अगला लेख