Begin typing your search...

Election Results 2026: पश्चिम बंगाल, असम ही नहीं 4 मई को तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के भी आ रहे नतीजे, जानें कहां और कैसे देखें

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु, और पुडुचेरी में 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती सोमवार, 4 मई को सुबह 8.00 बजे शुरू होगी. जानें कहां देखें लाइव रिजल्ट, कितनी सीटें हैं और किस राज्य में कितना मतदान हुआ.

Election Results 2026 West Bengal Results Assam Election Results
X

देश की राजनीति के लिए 4 मई 2026 का दिन काफी अहम है. जब पांच राज्यों (पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी) के विधानसभा चुनाव नतीजे (Election Result 2026) एक साथ घोषित होंगे. पांच राज्यों की विधानसभा चुनावों को 2029 की राष्ट्रीय राजनीति का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है, क्योंकि इनके नतीजे क्षेत्रीय ताकतों और राष्ट्रीय दलों के समीकरण तय करेंगे. सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. शुरुआती रुझान 8.30 बजे के बाद आने शुरू हो जाएंगे. 11 से 12 बजे के बीच आने वाले रुझानों ने यह साफ हो जाएगा कि कहां किसकी सरकार बनने वाली है.

देर शाम तक सभी राज्यों के परिणाम भी करीब-करीब आ जाएंगे. ऐसे में हर किसी की नजर इस बात पर है कि किस राज्य में किस पार्टी को बढ़त मिलती है और जनता का मूड किस दिशा में जाता है.

वोटों की गिनती की प्रक्रिया क्या?

वोटों की गिनती की प्रक्रिया सभी निर्वाचन क्षेत्रों में एक तय तरीके से होगी, जिससे पारदर्शिता और सुरक्षा बनी रहे. सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे. 8.30 मिनट तक बैलेट पेपरों की गिनती होगी. इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों की गिनती होगी. हर निर्वाचन क्षेत्र में वोटों की गिनती कई राउंड में होगी. हर राउंड के बाद नतीजों को अपडेट किया जाएगा. रिटर्निंग ऑफिसर सभी राउंड की जांच के बाद ही अंतिम नतीजों की घोषणा करेंगे. स्ट्रांग रूम कड़ी सुरक्षा में रहेंगे और वहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं होग

चुनाव नतीजे कहां और कैसे देखें रिजल्ट?

चुनाव नतीजों को लाइव देखने के लिए कई आधिकारिक और डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं. सबसे ज्यादा पुष्ट खबर चुनाव आयोग (Election Commission of India) की आधिकारिक वेबसाइट (results.eci.gov.in) पर सीट-दर-सीट अपडेट मिलेंगे. टीवी न्यूज चैनलों और उनके मोबाइल ऐप्स पर लाइव कवरेज और एक्सपर्ट एनालिसिस देखा जा सकता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी रीयल-टाइम अपडेट्स मिलेंगे. हालांकि, यहां जानकारी को क्रॉस-चेक करना जरूरी है. आप स्टेट मिरर की आधिकारिक वेबसाइट और स्टेट मिरर के यू-ट्यूब चैनल पर जाकर भी लेटेस्ट चुनाव परिणाम देख सकते हैं.

चुनाव नतीजे कैसे देखें?

  • सबसे पहले चुनाव आयोग की नतीजों वाली आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • फिर, संबंधित राज्य विधानसभा के आम चुनाव वाले टैब पर क्लिक करें.
  • खास रुझान देखने के लिए पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम या पुडुचेरी में से किसी एक को चुनें.
  • विधानसभा क्षेत्र पर क्लिक करके देखें कि कौन सा उम्मीदवार आगे चल रहा है और वोटों का अंतर कितना है.

नतीजों के लिए 'वोटर हेल्पलाइन ऐप' का कैसे करें इस्तेमाल?

'वोटर हेल्पलाइन ऐप' डाउनलोड किया जा सकता है (iOS और Android पर). यह ECI का आधिकारिक ऐप है, जिस पर चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट और नतीजों की पूरी जानकारी मिलती रहती है.

क्या ECI की वेबसाइट धीमी चले तो क्या करें?

ECI की वेबसाइट पर एक ही समय में लाखों लोग नतीजों की जानकारी के लिए आ रहे होंगे. इसलिए, यूजर्स वेबसाइट के हल्के विकल्प, यानी 'वोटर हेल्पलाइन ऐप' का इस्तेमाल करें या फिर नतीजों वाला पेज दोबारा खोलने से पहले अपने डिवाइस का 'कैश' (cache) साफ कर लें.

उम्मीदवारों को विजेता कब घोषित किया जाता है?

किसी उम्मीदवार को आधिकारिक तौर पर विजेता तभी घोषित किया जाता है, जब सभी राउंड पूरे हो जाएं, VVPAT पर्चियों का सत्यापन हो जाए, और रिटर्निंग ऑफिसर (RO) चुनाव का औपचारिक प्रमाण पत्र जारी कर दे.

किस राज्य में कितनी सीटें?

चुनाव वाले पांच राज्यों की विधानसभा सीटों का गणित इस चुनाव को और दिलचस्प बनाता है. जिन सीटों पर 9, 23 और 29 अप्रैल को मतदान कराए गए, उनमें पश्चिम बंगाल में 294 सीटें, तमिलनाडु में 234 सीटें, असम में 126 सीटें, केरल में 140 सीटें और पुडुचेरी 30 सीटें शामिल हैं. इन राज्यों में बहुमत के लिए अलग-अलग आंकड़े हैं, और यही तय करेगा कि सत्ता किसके हाथ में जाएगी.

असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी की 824 विधानसभा सीटों पर लगभग 15.93 करोड़ लोगों ने वोट डाले हैं. बंगाल में सबसे ज्यादा 92.47% वोटिंग हुई, जो भारत की आजादी के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है.

विधानसभा चुनाव 2026
अगला लेख