Begin typing your search...

कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, 9वीं-10वीं में Vocational और AI भी होंगे जरूरी; CBSE के New Curriculum में क्या है खास?

CBSE ने नया करिकुलम जारी किया है, जिसमें 6वीं से तीसरी भाषा अनिवार्य होगी. इसके साथ ही, 9वीं-10वीं में Vocational, AI, Art और Physical Education भी जरूरी होंगे. वहीं, 2031 तक कक्षा 10 बोर्ड में तीन भाषाएं अनिवार्य होने की योजना है.

CBSE New Curriculum  2026
X

CBSE का नया Curriculum जारी

CBSE New Curriculum 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने नई सेकेंडरी स्कूल करिकुलम जारी कर दी है, जिसमें 2026-27 सत्र से कई बड़े बदलाव लागू किए जाएंगे. नए पाठ्यक्रम के अनुसार, अब कक्षा 6 से तीसरी भाषा पढ़ना अनिवार्य होगा. वहीं, 2031 से यह कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा का हिस्सा भी बन सकती है.

यह बदलाव National Education Policy 2020 के तहत किए जा रहे हैं, जिसमें छात्रों को कक्षा 10 तक तीन भाषाएं सीखने की सिफारिश की गई है. फिलहाल छात्र केवल दो भाषाएं पढ़ते हैं.

CBSE New Curriculum में नया क्या है?

  • 6वीं से लागू होगा तीसरी भाषा का नियम: CBSE चेयरमैन Rahul Singh ने बताया कि इस साल से कक्षा 6 में तीसरी भाषा (R3) की किताबें शुरू की जाएंगी. उन्होंने कहा कि जो छात्र 2026-27 में कक्षा 6 में जाएंगे, वे 2031 में कक्षा 10 बोर्ड देंगे और उसी समय पूरी तरह तीन-भाषा प्रणाली लागू हो जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, छात्रों को कम से कम दो भारतीय भाषाएं पढ़नी होंगी. ऐसे में भविष्य में छात्र अंग्रेजी और किसी विदेशी भाषा को एक साथ विषय के रूप में नहीं चुन पाएंगे, क्योंकि नई व्यवस्था में केवल एक विदेशी भाषा की अनुमति होगी.
  • 9वीं-10वीं में Vocational, Art और Physical Education अनिवार्य: CBSE ने कक्षा 9 और 10 के लिए भी बड़े बदलाव किए हैं. Vocational Education, Art Education और Physical Education को अनिवार्य कर दिया गया है. फिलहाल 2026-27 में Art और Physical Education का स्कूल आधारित मूल्यांकन होगा, जबकि 2027-28 से Vocational Education अनिवार्य विषय बन जाएगा और इसका वार्षिक या बोर्ड एग्जाम भी होगा.
  • AI और Computational Thinking भी होंगे अनिवार्य: नई करिकुलम के तहत Artificial Intelligence और Computational Thinking को भी कक्षा 9-10 में अनिवार्य किया जाएगा. इस साल ये मॉड्यूल के रूप में शुरू होंगे और इंटरनल असेसमेंट होगा. 2029 से ये विषय कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा का हिस्सा बन जाएंगे. इन विषयों को कक्षा 3 से 8 तक भी इस साल से शुरू किया जा रहा है.
  • 9वीं में Math और Science दो स्तर पर: 2026-27 से कक्षा 9 में Math और Science दो स्तर पर पढ़ाए जाएंगे- सामान्य और एडवांस. एडवांस स्तर चुनने वाले छात्रों को अतिरिक्त कंटेंट पढ़ना होगा और 25 अंकों की अलग परीक्षा देनी होगी. CBSE के मुताबिक इससे छात्रों को अपनी क्षमता पहचानने में मदद मिलेगी. जो छात्र एडवांस स्तर पास करेंगे, उनके मार्कशीट में इसका उल्लेख होगा.
  • 22 भारतीय भाषाएं उपलब्ध: CBSE इस सत्र से नई भाषाएं भी जोड़ रहा है- डोगरी, मैथिली, कोंकणी और संथाली. इनके जुड़ने के बाद अब CBSE 22 अनुसूचित भाषाएं विकल्प के रूप में उपलब्ध कराएगा.

2031 तक का रोडमैप तय

सीबीएसई की निदेशक (अकादमिक) Praggya Singh ने बताया कि नया पाठ्यक्रम 2031 तक का रोडमैप तय करता है. तीसरी भाषा के लिए NCERT के साथ मिलकर किताबें तैयार की जाएंगी.

अगला लेख