Begin typing your search...

'ताऊ खुश है', Budget 2026 में बीड़ी हुई सस्ती तो सोशल पर आई मीम्स की बाढ़; देखें मजेदार पोस्ट

Budget 2026 में बीड़ी सस्ती करने का एलान किया गया है, जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई.

Budget 2026 beedi cheaper memes
X

beedi cheaper

( Image Source:  X/ @djunnarkar74 )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Published on: 1 Feb 2026 6:26 PM

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट 2026 पेश करते हुए कई अहम आर्थिक फैसलों का ऐलान किया. यह पहली बार है जब रविवार के दिन केंद्रीय बजट संसद में प्रस्तुत किया गया. बजट के बाद जहां आम आदमी की रोजमर्रा की कई चीजों के दामों में बदलाव की चर्चा शुरू हुई, वहीं एक फैसला ऐसा भी रहा जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी.

दरअसल, बजट 2026 में बीड़ी सस्ती करने का एलान किया गया है, जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स हैरान नजर आए तो कई ने सरकार के इस फैसले को लेकर अपने अंदाज में तंज कसना शुरू कर दिया.

बजट 2026 में बीड़ी सस्ती

बीड़ी पीने वालों के लिए बजट 2026 राहत भरी खबर लेकर आया है. सरकार के नए फैसले के मुताबिक, बीड़ी की कीमतों में कमी आने वाली है. इस फैसले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स तरह-तरह के मीम्स और मजेदार पोस्ट शेयर करते नजर आए. कई लोग यह सवाल उठाते दिखे कि आखिर सरकार ने बीड़ी को सस्ता करने का फैसला क्यों लिया?

जहां बीड़ी सस्ती हुई है, वहीं सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर महंगाई की मार पड़ी है. 1 फरवरी 2026 से सरकार ने इन उत्पादों पर नया एक्साइज ड्यूटी स्ट्रक्चर लागू कर दिया है. पहले सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर 28% GST + कंपेंसेशन सेस लगता था. अब इसे बदलकर अधिकतम 40% GST, *सिगरेट की लंबाई के आधार पर प्रति स्टिक अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी और संबंधित सेस लागू कर दिया गया है.

सोशल पर मीम्स की बाढ़

एक यूजर ने कमेंट करके लिखा 'आपको इतनी जल्दी क्या है. आप बजट की जानकारी दो. राजस्थान के काका-ताऊ खुश है बीड़ी के सस्ती हुई.' दूसरे यूजर ने लिखा 'पंचायत चुनाव को ध्यान मे रखते हुए बड़ी राहत दी है. बीड़ी सस्ती हुई.' तीसरे यूजर ने लिखा 'बीड़ी सस्ती मतलब किसान भाइयो का पूरा धयान रखा गया है बजट में और हमारा भी. धन्यवाद मोदी जी.'

एक अन्य यूजर ने लिखा 'समस्त बीड़ी समाज की तरफ से सरकार का आभार प्रकट करती हूं, जो महंगाई के दौर में जिंदगी की दो घूंट को सस्ता किया. एक बीड़ी जरुरी है प्यारे'

India Newsवायरल
अगला लेख