भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही ऊर्जा की जरूरत भी लगातार बढ़ती जा रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए देश को कितनी हद तक विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता है? दरअसल, भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और एलपीजी के रूप में आयात करता है.