IPL 2026 से पहले 'King' अंदाज में बैटिंग करते दिखे Kohli, 241 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन; Jitesh-Patidar भी छाए
IPL 2026 से पहले RCB के प्रैक्टिस मैच में बल्लेबाजों का धमाल देखने को मिला, जहां जितेश शर्मा और रजत पाटीदार ने शानदार पारियां खेलीं. विराट कोहली भी अच्छे फॉर्म में नजर आए. अब टीम 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीजन की शुरुआत करेगी.
Indian Premier League 2026 (IPL) का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. सभी टीमें जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं. इसी बीच डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने बेंगलुरु के M Chinnaswamy Stadium में अपना पहला प्रैक्टिस मैच खेला. इस मुकाबले में Virat Kohli शानदार लय में नजर आए और उन्होंने 241 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 12 गेंदों में 29 रन बनाए, लेकिन असली शो चुरा लिया Jitesh Sharma ने, जिन्होंने 37 गेंदों में धमाकेदार 81 रन ठोक दिए।
यह अभ्यास मैच दो टीमों के बीच खेला गया, जिसकी कप्तानी Venkatesh Iyer (टीम वेंकी) और Krunal Pandya (टीम क्रुणाल) कर रहे थे. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम वेंकी ने 7 विकेट पर 234 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इसमें Tim David ने 14 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में 36 रन की तेज पारी खेली.
Rajat Patidar ने कितने रन बनाए?
235 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम क्रुणाल की ओर से Devdutt Padikkal ने 33 गेंदों में 63 रन बनाए. खुद क्रुणाल पांड्या ने भी 58 रन की अहम पारी खेली, लेकिन मैच का असली हीरो बने RCB कप्तान Rajat Patidar, जिन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 74 रन ठोककर टीम को जीत दिला दी.
मैच के बाद कोच Andy Flower ने क्या कहा?
मैच के बाद कोच Andy Flower ने कहा कि नेट्स से बाहर आकर इस तरह के मैच खेलना टीम के लिए काफी फायदेमंद रहा. उन्होंने जितेश और रजत की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की. कोच ने युवा खिलाड़ियों की भी सराहना की, खासकर Abhinandan Singh, जिन्होंने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया. इसके अलावा Rasikh Salam और Vicky Ostwal ने भी प्रभावित किया.
कोहली पर क्या बोले क्रुणाल पांड्या??
वहीं, क्रुणाल पांड्या ने भी विराट कोहली की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उनका इरादा और शॉट्स टीम के लिए अच्छा संकेत हैं. RCB अब 28 मार्च को इसी मैदान पर Sunrisers Hyderabad के खिलाफ सीजन का पहला मुकाबला खेलेगी. हालांकि दोनों टीमों को कुछ खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी का सामना करना पड़ रहा है. RCB के लिए Josh Hazlewood शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे. वहीं हैदराबाद की टीम में Pat Cummins की गैरमौजूदगी में Ishan Kishan को कप्तान बनाया गया है. इसके अलावा Jack Edwards चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जबकि Eshan Malinga की फिटनेस पर भी सवाल बना हुआ है.




