प्यार, पैग़ाम और प्रहार! 25 मिनट की स्पीच में सदन में गूंजे ताकत के तराने, 5 Card से समझिए क्या है Unacceptable
पीएम मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में बताया कि सरकार किसी भी संकट से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है. 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कई अहम बातें रखीं. आइये जानते हैं पूरी डिटेल
PM Modi in Lok Sabha: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में खिताब किया. इस दौरान उन्होंने प्यार का का पैगाम देते हुए प्रहार भी किया और कहा कि कर्मिशल जहाजों पर हमले, जहाजों पर अटैक, और रिफाइनरियों को टारगेट करने का भारत कड़ा विरोध करता है. जंग के 24वें दिन अपनी 25 मिनट की स्पीच में पीएम ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी जंग की वजह से लोगों पर सीधा असर पड़ रहा है. हमने भारतीयों के लिए 24x7 हेल्पलाइन जारी की है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा से शांति के पक्ष में है और हमें किसी भी चीज से परेशान होने की जरूरत नहीं है. ये सीधे तौर पर भारतीयों के लिए एक संदेश था कि इस जंग से नए भारत को किसी तरह से फिक्रमंद होने की जरूरत नहीं है और सरकार हमेशा अपनी जानता के लिए खड़ी है.
अपने भाषण के दौरान पीएम ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 3 लाख 75 हजार भारतीय अपने देश लौट चुके हैं, जिनमें से 1 हजार छात्र ईरान से विशेष प्रयास के तहत वापस आए हैं. इस बीच, खाड़ी देशों में पढ़ रहे छात्रों के लिए सीबीएसई ने एग्जाम्स रद्द कर दिए हैं ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
1. पश्चिम एशिया की हालत चिंताजनक
2. साढ़े तीन लाख लोग भारत लौटे
3. वैश्विक सहयोगियों से हमारी बातचीत जारी
4. खाद की हमारे पास पर्याप्त व्यवस्था
5. सावधान और सतर्क रहने की जरूरत




