Begin typing your search...

8 साल के बच्चे ने AI समिट में मचाया धमाल, बड़े-बड़े टेक दिग्गज भी रह गए हैरान; कौन हैं रणवीर सचदेवा?

नई दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में 8 वर्षीय कोडर रणवीर सचदेवा सबसे कम उम्र के स्पीकर बने. उन्होंने प्राचीन भारतीय दर्शन और आधुनिक AI के मेल पर अपनी सोच शेयर की.

photo of ranvir sachdeva
X

रणवीर सचदेवा

( Image Source:  x.com/IndianTechGuide/ANI )

Who is Ranvir Sachdeva: दुनियाभर के बड़े टेक सीईओ, नीति-निर्माता और विशेषज्ञ जब नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में इकट्ठा हुए, तो सबसे ज्यादा ध्यान एक 8 साल के बच्चे ने खींच लिया. यह बच्चा है रणवीर सचदेवा, जिसने खुद को 'टेक्नोलॉजिस्ट' बताते हुए मंच से संबोधित किया और समिट का सबसे कम उम्र का स्पीकर बन गया.

रणवीर ने अपने भाषण में बताया कि वह प्राचीन भारतीय दर्शन को आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जोड़ने पर काम कर रहा है. दुनिया के अलग-अलग देश AI कैसे बना रहे हैं और भारत किस तरह अपनी अलग सोच के साथ AI विकसित कर रहा है, इस पर भी उसने बात की. रणवीर ने अपने द्वारा बनाए गए एक भारतीय AI मॉडल का उदाहरण देते हुए बताया कि वह AI साक्षरता बढ़ाने और देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने की कोशिश कर रहा है.

रणवीर ने क्या-क्या उपलब्धियां हासिल की?

  • इतनी कम उम्र में रणवीर की उपलब्धियां हैरान कर देने वाली हैं. वह पहले ही कई बड़े टेक दिग्गजों से मिल चुका है, जिनमें Sundar Pichai, Sam Altman, Marc Benioff और Tim Cook जैसे नाम शामिल हैं. पिछले साल वह जेनेवा में आयोजित AI for Good Global Summit में भी शामिल हुआ था
  • रणवीर बचपन से ही कोडिंग कर रहा है. उसने महज 3 साल की उम्र में कोडिंग शुरू कर दी थी. 2023 में जब टिम कुक दिल्ली में Apple स्टोर के उद्घाटन के लिए आए थे, तब रणवीर ने उनसे मिलकर अपनी कोडिंग स्किल्स भी दिखाईं. इसके अलावा वह 6 साल की उम्र में दुनिया का सबसे कम उम्र का TEDx स्पीकर भी बन चुका है.
  • रणवीर को 2022 Global Reading Challenge में Super Presenter का गोल्ड मेडल मिला था. इतना ही नहीं, उसने मंगल ग्रह की खोज के लिए एक रॉकेट का प्रोटोटाइप भी बनाया, जिसे NASA के Jet Propulsion Laboratory ने सराहा. इतनी छोटी उम्र में रणवीर सचदेवा की उपलब्धियां यह दिखाती हैं कि भारत में नई पीढ़ी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है.

India AI Impact Summit 2026 क्या है?

नई दिल्ली के Bharat Mandapam में आयोजित India AI Impact Summit 2026 एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े दुनिया भर के दिग्गज, टेक कंपनियों के CEO, नीति-निर्माता, स्टार्टअप फाउंडर, वैज्ञानिक और शिक्षाविद शामिल हुए हैं. इसका मकसद AI के भविष्य, उसके सुरक्षित उपयोग, आर्थिक प्रभाव और समाज पर पड़ने वाले असर पर चर्चा करना है.

समिट का मुख्य उद्देश्य क्या है?

  • भारत को AI के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बनाना
  • AI टेक्नोलॉजी का जिम्मेदार और सुरक्षित इस्तेमाल
  • हेल्थ, शिक्षा, खेती, सुरक्षा और उद्योग में AI के उपयोग पर फोकस
  • स्टार्टअप्स और इनोवेशन को बढ़ावा देना
  • दुनिया के देशों के बीच AI सहयोग बढ़ाना

कौन-कौन शामिल होता है?

इस समिट में बड़ी टेक कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और सरकारों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं. कई बार इसमें गूगल, ओपनएआई, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के अधिकारी, नीति-निर्माता और AI एक्सपर्ट भी आते हैं. भारत सरकार के मंत्री और नीति आयोग जैसे संस्थानों के प्रतिनिधि भी भाग लेते हैं.

भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है AI Summit?

  • भारत तेजी से AI हब बनने की दिशा में बढ़ रहा है
  • डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इकोसिस्टम को ताकत मिलती है
  • भारतीय भाषाओं और जरूरतों के हिसाब से AI बनाने पर जोर
  • रोजगार, अर्थव्यवस्था और तकनीकी आत्मनिर्भरता में मदद

आम लोगों के लिए इसका मतलब क्या है?

इस तरह के समिट में लिए गए फैसले भविष्य में आपके मोबाइल, नौकरी, पढ़ाई, हेल्थकेयर और सरकारी सेवाओं तक को प्रभावित कर सकते हैं, क्योंकि AI आने वाले समय की सबसे बड़ी तकनीक मानी जा रही है.

India News
अगला लेख