अभिषेक सिंह से लेकर शुभंकर मिश्रा तक, गलगोटिया विवाद में क्यों छाए हुए हैं ये दो नाम? यूजर्स बोले- 'दोनों लंगोटिया'
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के AI Summit रोबो डॉग विवाद में अभिषेक सिंह और शुभंकर मिश्रा चर्चा में, सोशल मीडिया यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएँ.
पिछले कुछ दिनों से गलगोटिया यूनिवर्सिटी अपने एक दावे को लेकर चर्चा के केंद्र में है. मामला दिल्ली के मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 से जुड़ा है, जहां यूनिवर्सिटी के स्टॉल पर ‘ओरियन’ नाम का एक रोबो डॉग प्रदर्शित किया गया. दावा किया गया कि यह रोबोट यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सीलेंस द्वारा विकसित किया गया है.
हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही इस दावे की पड़ताल शुरू हो गई. कई यूजर्स ने सबूतों के साथ दावा किया कि यह रोबोट दरअसल चीनी कंपनी Unitree Robotics का मॉडल Unitree Go2 है, जो बाजार में खरीद के लिए उपलब्ध है. भारत में इसकी कीमत लगभग 2 से 3 लाख रुपये बताई जा रही है.
फैक्ट-चेक के बाद यह मामला तेजी से ट्रेंड करने लगा और गलगोटिया यूनिवर्सिटी सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई. यूनिवर्सिटी के छात्रों और पूर्व छात्रों के इंटरव्यू भी सामने आने लगे. इसी बीच दो पूर्व छात्र अभिषेक सिंह और शुभंकर मिश्रा भी चर्चा में आ गए. दोनों ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और वर्तमान में क्या कर रहे हैं ऐसे सवालों का सोशल में चर्चा का विषय बन गया.
अभिषेक सिंह को क्यों हटाया गया पद से?
फिलहाल, पूरे मामले को लेकर यूनिवर्सिटी की ओर से आधिकारिक स्पष्टीकरण का इंतजार किया जा रहा है, जबकि सोशल मीडिया पर बहस लगातार जारी है. बात करें अभिषेक सिंह की तो सोशल मीडिया के मुताबिक, गलगोटिया के पूर्व यूपी कैडर IAS अभिषेक सिंह, जो इंस्टाग्राम स्टार हैं, चुनाव ड्यूटी के दौरान रील बनाने में मशगूल रहे, ड्यूटी से हटाए जाने और छुट्टी पर रहने के बाद उन्हें अंततः सेवा से हटा दिया गया.
गलगोटिया विवाद पर क्यों चर्चा में आए शुभंकर और अभिषेक?
Sachin Singh Gaur नाम के एक यूजर ने फेसबुक पर दोनों की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, 'गलगोटिया के गलगोटे से दो लंगोटिया निकले. एक अभिषेक सिंह और दूसरा शुभंकर मिश्रा. दोनों ने इंजीनियरिंग की लेकिन इंजीनियर बना एक भी नहीं. एक आईएएस बन गया एक एंकर बन गया. और मजे की बात दोनों वहां भी नहीं टिके और गलगोटिया की लेगेसी को फॉलो करते हुए आज रीलबाज बने हुए हैं.'
क्या बोले यूजर्स?
इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर कमेंट किया. Kedar Rathi नाम के एक यूजर ने लिखा कि, Galgotia ke do gote, तो वहीं शुभम राय के एक यूजर ने लिखा कि, एक IAS बना, एक रिपोर्टर, आप FB पर क्या कर रहे हैं. Gyan Singh नाम के एक यूजर ने लिखा कि, तुम जलन बरकरार रखो दोनों भाई जलवा बरकरार रखेंगे.
इस विवाद पर Shubhankar Mishra ने अपने (X) पर लिखा कि 'Galgotias College/University की गलत हरकतों से पूरी दुनिया के सामने देश की छवि को नुकसान पहुँचा. दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपनी गलती स्वीकारने के बजाय, उन्होंने खुद को बचाने के लिए एक पैरा-ओलंपियन और मेरे जैसे पेशेवरों का नाम विवाद में ज़बरदस्ती घसीट लिया, जिससे हमें सार्वजनिक अपमान सहना पड़ा. अपनी नाकामी छिपाने के लिए किसी की सालों की मेहनत जिसमें आपकी कोई भूमिका नहीं रही उसके साथ खिलवाड़ करना अक्षम्य है. यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि घोर संवेदनहीनता है. यह संस्थान के लिए आत्मचिंतन का विषय होना चाहिए.'




