Begin typing your search...

18 साल नौकरी के बाद भी पैसे के लिए सड़क पर उतरे South Delhi Polytechnic के कर्मचारी, 2021 से नहीं मिला वेतन; जानें क्या बोले

X

साउथ दिल्ली पॉलिटेक्निक फॉर वुमेन के करीब 70 कर्मचारियों के 2021 से वेतन और PF बकाया होने का दावा करते हुए विरोध प्रदर्शन का मामला सामने आया है. स्टाफ का कहना है कि उन्हें नौकरी खत्म होने की कोई स्पष्ट नोटिस नहीं दी गई, जबकि प्रबंधन की ओर से कॉलेज सितंबर 2022 में बंद होने की बात कही गई है. कर्मचारियों के मुताबिक कुछ भुगतान बीच-बीच में चेक के जरिए हुआ, लेकिन पूरा बकाया अब तक नहीं मिला है. धरने पर बैठे कर्मचारियों में कई की उम्र 50-65 साल से ज्यादा है और वे वेतन, PF, ग्रेच्युटी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं. स्टेट मिरर की रिपोर्टर रश्मि अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से बात की और उनकी समस्याएं सामने रखीं. कर्मचारियों ने कहा कि हम सड़कों पर आ गए हैं. हमें कोई टर्मिनेशन लेटर नहीं मिला. उन्होंने पीएफ, ग्रेच्युटी और कंपनसेशन दीजिए.