Begin typing your search...

साप्ताहिक राशिफल: मेष को धन लाभ, मिथुन को प्रमोशन के योग, जानें वृषभ-कर्क का हाल

साप्ताहिक राशिफल में जानें मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए धन, नौकरी, कारोबार, प्रेम और स्वास्थ्य के मामले में सप्ताह कैसा रहेगा.

साप्ताहिक राशिफल: मेष को धन लाभ, मिथुन को प्रमोशन के योग, जानें वृषभ-कर्क का हाल
X
State Mirror Astro
Edited By:State Mirror Astro3 Mins Read

Updated on: 28 Sept 2026 5:00 AM IST

नया सप्ताह अपने साथ नई उम्मीदें और कई तरह के बदलाव लेकर आ सकता है. किसी राशि के लिए आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं, तो किसी को रिश्तों और कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है. मेष राशि वालों को धन लाभ और नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं, जबकि वृषभ राशि के जातकों को बड़े फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह है.

मिथुन राशि वालों के अटके काम पूरे होने और प्रमोशन के योग बन सकते हैं. वहीं कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह जिम्मेदारियों और मेहनत से भरा रह सकता है. आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है.

मेष साप्ताहिक राशिफल

  • तत्व: अग्नि
  • स्वामी ग्रह: मंगल

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है. धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि या प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. निवेश के लिए समय अनुकूल रह सकता है, लेकिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें. संतान से जुड़ी चिंताएं कम होंगी और स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

  • तत्व: पृथ्वी
  • स्वामी ग्रह: शुक्र

वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह कार्यों में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं. किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी करने से बचें. पारिवारिक रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है और दांपत्य जीवन में गलतफहमियां परेशान कर सकती हैं. साझेदारी में किए गए काम से लाभ मिल सकता है. व्यापार में कुछ रुकावटें आएंगी, जबकि नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और सोच-समझकर निवेश करें. अधिक काम के कारण थकान भी महसूस हो सकती है.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

  • तत्व: वायु
  • स्वामी ग्रह: बुध

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह राहत और प्रगति लेकर आ सकता है. परिवार और माता-पिता का सहयोग मिलेगा. कामकाज में मन लगेगा और धन की कमी के कारण रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. अटका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं. नौकरीपेशा लोगों को बॉस का सहयोग मिलेगा और प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. प्रेम संबंधों के लिए भी सप्ताह अच्छा रहेगा.

कर्क साप्ताहिक राशिफल

  • तत्व: जल
  • स्वामी ग्रह: चंद्र

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा. लंबे समय से अटका कोई काम पूरा हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिससे व्यस्तता और दबाव बढ़ सकता है. पुराने उधार का पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. चुनौतियों के बीच धैर्य बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा.

राशिफल
अगला लेख