Begin typing your search...

UP International Trade Show में यूपी पुलिस का दम: हथियारों की प्रदर्शनी से साइबर फ्रॉड की पाठशाला तक

X
स्टेट मिरर डेस्क
स्टेट मिरर डेस्क

Published on: 29 Sept 2026 12:09 AM

ग्रेटर नोएडा में चल रहे UP International Trade Show 2026 में यूपी पुलिस का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां पुलिस के इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों और सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी के साथ साइबर क्राइम से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. खास तौर पर डिजिटल अरेस्ट, लोन फ्रॉड, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, मॉर्फ वीडियो और अनजान लिंक या APK फाइल से होने वाले साइबर फ्रॉड को लेकर जानकारी दी जा रही है. स्टॉल पर चाचा चौधरी कॉमिक्स और QR कोड के जरिए भी साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है.


अगला लेख