Begin typing your search...

Trisha Krishnan ने 10 साल पहले तोड़ी थी सगाई, थलपति विजय से पहले राणा दग्गुबाती और सिंबू संग रहा रिलेशनशिप!

थलपति विजय और संगीता सोर्नलिंगम के तलाक की खबरों के बाद त्रिशा कृष्णन का नाम फिर से अफवाहों में जोड़ा जा रहा है. हालांकि अब तक किसी भी पक्ष ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की है.

Trisha Krishnan ने 10 साल पहले तोड़ी थी सगाई, थलपति विजय से पहले राणा दग्गुबाती और सिंबू संग रहा रिलेशनशिप!
X
रूपाली राय
By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 28 Feb 2026 9:55 PM IST

तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) इन दिनों काफी चर्चा में हैं. वजह उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें हैं. खासकर थलपति विजय के साथ पुरानी अफवाहें फिर से जोर पकड़ रही हैं. असल में हाल ही में बड़ी खबर आई है कि थलपति विजय की पत्नी संगीता सोर्नलिंगम ने उनसे तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता ने आरोप लगाया है कि उनके पति का एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है. उन्होंने ये भी कहा है कि 2021 में उन्हें इस बारे में पता चला था, जिसके बाद उनके रिश्ते में बहुत दूरी आ गई. संगीता और विजय की शादी 1999 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी. ये खबर सुनकर फैंस बहुत हैरान हैं.

अब लोग सोच रहे हैं कि क्या वो एक्ट्रेस तृषा ही हैं? क्योंकि विजय और तृषा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जैसे 'घिल्ली', 'लियो', 'आथी', 'कुरवी' और अन्य. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा से बहुत पसंद की जाती रही है. पुरानी अफवाहें थीं कि दोनों के बीच कुछ ज्यादा ही नजदीकी है, जिसकी वजह से विजय का शादीशुदा लाइफ प्रभावित हुई. तृषा ने कई बार इन बातों को साफ इनकार किया है, लेकिन अब संगीता की तलाक वाली अर्जी के बाद सोशल मीडिया पर फिर से ये नाम जोड़कर चर्चा हो रही है. हालांकि, कोई भी पक्का सबूत नहीं है और न ही विजय या तृषा ने इस पर कुछ कहा है. ये सब अभी सिर्फ अफवाहें और अटकलें ही हैं.

11 साल पहले तोड़ी थी सगाई

साल 2015 में तृषा ने चेन्नई के बिजनेसमैन वरुण मनियन से सगाई कर ली थी. 23 जनवरी को उनकी सगाई हुई और फैंस बहुत खुश थे. लेकिन उसी साल मई में उन्होंने सगाई तोड़ दी. वजह कभी पूरी तरह से सामने नहीं आई, लेकिन खबरें थीं कि दोनों के विचारों में बहुत अंतर था. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि वरुण चाहते थे कि तृषा एक्टिंग छोड़ दें. उन्हें तृषा के मेल को-स्टार्स, खासकर धनुष जैसे एक्टर्स के साथ करीबी दोस्ती पसंद नहीं थी. एक रिपोर्ट में तृषा ने खुद कहा था कि जिस व्यक्ति से वो शादी करने वाली थीं. उसने उनसे फिल्में छोड़ने को कहा. लेकिन तृषा ने साफ कहा कि वो एक्टिंग कभी नहीं छोड़ेंगी. वो बोलीं, 'मैं तभी ब्रेक लूंगी जब प्रेग्नेंट हो जाऊंगी. मैं जिंदगी भर एक्टिंग करना चाहती हूं.' इसलिए उन्होंने सगाई तोड़ दी और करियर को चुना.

चंडीगढ़ के बिजनेसमैन से शादी

इसके अलावा, अक्टूबर 2025 में एक खबर आई कि तृषा चंडीगढ़ के एक बिजनेसमैन से शादी करने वाली हैं. कहा गया कि परिवार ने भी हामी भर दी है. लेकिन तृषा ने सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने लिखा, 'मुझे अच्छा लगता है जब लोग मेरी जिंदगी की प्लानिंग करते हैं. बस अब इंतजार है कि वो मेरे हनीमून की भी प्लानिंग कर दें.' इससे साफ हो गया कि ये अफवाह भी गलत थी.

राणा दग्गुबाती संग डेटिंग

तृषा का नाम राणा दग्गुबाती से भी काफी जुड़ा रहा. दोनों की डेटिंग की खबरें लंबे समय तक चलती रहीं. वो सार्वजनिक रूप से साथ दिखते थे और रोमांटिक पोस्ट भी करते थे. लेकिन उन्होंने कभी खुलकर कन्फर्म नहीं किया बाद में ब्रेकअप हो गया. राणा ने 'कॉफी विद करण' शो में कहा था कि तृषा उनकी 10 साल पुरानी दोस्त हैं. उन्होंने डेट भी किया था, लेकिन बात नहीं बनी. राणा ने कहा, 'हम लंबे समय से दोस्त हैं और डेटिंग भी की, लेकिन कामयाब नहीं हुई.' बाद में राणा ने 2020 में मिहिका बजाज से शादी कर ली.

सिंबू के साथ केमिस्ट्री

एक समय सिंबू (सिलंबरासन) के साथ भी तृषा का नाम जोड़ा गया. 'विन्नैथांडी वरुवाया' फिल्म की केमिस्ट्री और दोस्ती की वजह से अफवाहें थीं कि दोनों शादी कर सकते हैं. लेकिन सिंबू के परिवार ने इन बातों को खारिज कर दिया. त्रिशा कृष्णन ने हमेशा अपने करियर को सबसे ऊपर रखा है. वो साउथ इंडियन सिनेमा की क्वीन कहलाती हैं और आज भी acive हैं. उनकी पर्सनल लाइफ में कई बार अफवाहें आईं, लेकिन उन्होंने कभी ज्यादा ध्यान नहीं दिया. अभी जो विजय वाली खबर है, वो भी ज्यादातर सोशल मीडिया की अटकलों पर टिकी है.

bollywood
अगला लेख